इंदौर : कांग्रेस के दो विधायक विशाल पटेल व संजय शुक्ला और शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने रविवार को सराफा थाने पहुंचकर अपनी गिरफ्तारी दी। इसके पूर्व वे राजवाड़ा गए और देवी अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। हालांकि पूर्व मंत्री जीतू पटवारी उनके साथ नहीं थे।
सराफा थाने की प्रभारी अमृता सोलंकी ने थाने पर ही जमानत लेकर तीनों कांग्रेस नेताओं को रिहा कर दिया। लगे हाथ उन्हें 29 जून को कोर्ट में पेश होने का नोटिस भी थमा दिया।
धारा 188, 34 के तहत दर्ज किया था प्रकरण।
बीजेपी नेता सुदर्शन गुप्ता की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ धाराएं बढाने की मांग को लेकर शनिवार को कांग्रेस के विधायक जीतू पटवारी, विशाल पटेल, संजय शुक्ला और शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने अहिल्या प्रतिमा के समक्ष धरना दिया था।धरना स्थल कंटेन्मेंट एरिया में होने और धरने की अनुमति नहीं ली जाने पर चारों नेताओं के खिलाफ सराफा थाने में प्रकरण दर्ज किया गया था। उसी मामले में रविवार को पटवारी को छोड़कर शेष तीनो नेता अपनी गिरफ्तारी देने पहुंचे थे।
Related Posts
May 16, 2023 लोक नृत्यों की मनोहारी प्रस्तुतियों के साथ अंजाम तक पहुंचा मालवा उत्सव
सजन मोरे घर आयो ठुमरी की रही प्रस्तुति खास।
काठी, ढाल तलवार, सिद्धि धमाल ,शिव […]
October 27, 2023 गुरुवार को 16 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन
इंदौर : इंदौर जिले में विधानसभा निर्वाचन के लिये नामांकन पत्र दाखिल करने का सिलसिला […]
July 4, 2020 कोरोना संक्रमण दर बढ़कर ढाई फीसदी हुई, मृत्यु दर 5 फीसदी से ऊपर बरकरार…! इंदौर : कोरोना संक्रमण की दर शुक्रवार को फिर बढ़ी नजर आई। गुरुवार को दो फीसदी से नीचे […]
August 10, 2020 अरविंद तिवारी की कलम से..खबर जरा हटके.. *राजबाडा 2 रेसीडे़सी*
÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷
*अरविंद तिवारी*
÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷
📕 बात यहां से […]
April 10, 2023 डिसूजा के गीत और डीजे की धुनों पर जमकर थिरके युवा
प्रेस्टीज फिल्म फेस्टिवल का हुआ समापन।
इंदौर : प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट […]
November 9, 2022 ब्रैंडहोलिक स्पर्धा के प्रतिभागी छात्रों ने नवाचार के साथ पेश किए ब्रांड्स जिंगल्स और टैगलाइन
इंदौर: देश के नामी गिरामी ब्रांड्स की सफलता को सेलिब्रेट करने के लिए, प्रेस्टीज […]
October 29, 2019 तुर्रा और कलगी दलों में जमकर चले अग्निबाण, 25 से अधिक घायल इंदौर : दिवाली के अगले याने धोक पड़वा वाले दिन इंदौर जिले के ग्राम गौतमपुरा में दो गावों […]