इंदौर : बीएसएनएल ने 4G के 6000 टॉवर का आर्डर कर दिया है। 6000 टॉवर का दूसरा आर्डर शीघ्र करने जा रही है। इसके बाद वह सीधे एक लाख टॉवर का आर्डर करेगी। इंदौर को बीएसएनएल का 4G प्राथमिकता से उपलब्ध कराया जाएगा।
यह बात केंद्रीय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंदौर के सांसद शंकर लालवानी को लोक सभा में एक प्रश्न के जवाब में कही। वैष्णव ने जानकारी दी कि भारत के इंजीनियर एवं वैज्ञानिकों द्वारा बनाया गया पूरी तरह स्वदेशी नेटवर्क व उपकरण से बना 4G बनकर तैयार है। बीएसएनएल ने 4G के पहले 6000 टॉवर का आर्डर कर दिया है। दूसरे 6000 टॉवर का आर्डर शीघ्र करने जा रही है। इसके बाद बीएसएनएल सीधे 1 लाख टॉवर का आर्डर करेगी। केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने इंदौर को प्राथमिकता के आधार पर 4G प्रदान करने का आश्वासन दिया।
समन्वय के लिए केंद्रीकृत ऑनलाइन पोर्टल।
सांसद लालवानी के लिखित प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने बताया कि टेलिकॉम कंपनियों की समस्या को देखते हुए विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए दूरसंचार विभाग केंद्रीकृत ऑनलाइन पोर्टल विकसित करने का कार्य प्राथमिकता से करने जा रहा है।
Related Posts
April 26, 2021 वयोवृद्ध शिक्षाविद पंडित सहदेव प्रसाद वाजपेयी का देवलोक गमन
इंदौर : शहर के वयोवृद्ध शिक्षाविद पं सहदेव प्रसाद वाजपेई का 97 वर्ष की आयु में वृद्धा […]
May 11, 2020 कोरोना संक्रमण के पीड़ितों की संख्या में फिर इजाफा, 77 नए मरीज मिले.. इंदौर : बीते दो दिनों से फिर शहर में कोरोना के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। 4 […]
March 22, 2023 राजेंद्रनगर में हजारों लोगों ने किया भारतीय नववर्ष का स्वागत
सूर्य को दिया गया अर्घ्य।
गायन - वादन की दी गई प्रस्तुति, की गई भव्य […]
August 11, 2021 अवैध हथियारों की खरीद- फरोख्त करने वाले 6 बदमाश पकड़े गए। देशी पिस्टल, कट्टे व जिंदा कारतूस बरामद
इंदौर : अवैध हथियारों के सौदागरों के विरूद्ध इंदौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया […]
August 4, 2020 राम मंदिर के भूमिपूजन समारोह को महोत्सव के रूप में मनाएगी बीजेपी, सांवेर में 5 लाख लड्डुओं का होगा वितरण इंदौर : 5 अगस्त को अयोध्या में राम जन्मभूमि पर होने जा रहे मन्दिर निर्माण के भूमिपूजन […]
October 4, 2019 विधायक शुक्ला की माताजी की शोक बैठक का डोम गिरा, एक की मौत, कई घायल इंदौर : शुक्रवार शाम बाणगंगा क्षेत्र में शोक बैठक के लिए लगाया गया डोम भारी बारिश के […]
October 3, 2021 डीआरयूसीसी की बैठक में रखी गई इंदौर- फतेहाबाद- उज्जैन मार्ग पर ट्रेनों के परिचालन की मांग
रतलाम : डीआरयू सीसी मेंबर्स की वेस्टर्न रेलवे की बैठक रतलाम में आयोजित की गई। बैठक में […]