11 मार्च से प्रारंभ होना थे पंजीयन।
नई दिल्ली: पहली चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 11 मार्च से होनी थी, जिस पर सरकार की ओर से रोक लगा दी गई है। हालांकि, नई तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है। आधिकारिक बयान के मुताबिक, इस तारीख को बढ़ाकर और आगे ले जाया जाएगा। पर्यटन विभाग के अनुसार इस साल यात्रियों की संख्या अधिक होने की संभावना जताई जा रही है. इसलिए ऑनलाइन पंजीकरण को लेकर नई व्यवस्था की जा रही है। सरकार की योजना है कि यात्रा के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बेहतर मैनेजमेंट किए जाएं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई परेशानी न हो।
ऑनलाइन-ऑफलाइन दोनों विकल्प..
पर्यटन विभाग के अधिकारी के मुताबिक, चारधाम यात्रा के तहत गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं। यात्रा को सही तरीके से संचालित करने के लिए सरकार ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों माध्यम से रजिस्ट्रेशन की सुविधा देगी। इस बार 60 प्रतिशत रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन किए जाएंगे और 40 प्रतिशत ऑफलाइन होंगे।
ऋषिकेश और हरिद्वार में बनाए जाएंगे काउंटर..।
ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए ऋषिकेश और हरिद्वार में काउंटर बनाए जाएंगे। यात्रा से जुड़े अपडेट चारधाम यात्रा की आधिकारिक वेबसाइट और उत्तराखंड पर्यटन विभाग के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी।यात्रा से पहले श्रद्धालुओं को अपनी बुकिंग कन्फर्म करानी होंगी, जिससे उन्हें किसी भी तरह की असुविधा न हो।
Related Posts
April 19, 2021 मुक्तिधाम की व्यवस्थाओं का विधायक शुक्ला ने लिया जायजा, अंतिम संस्कार में की गरीब परिवार की आर्थिक मदद
इंदौर : कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने रविवार को शहर के मुक्तिधाम का दौरा किया। […]
May 15, 2022 इंदौर प्रेस क्लब में अरबिंदो अस्पताल के सहयोग से लगाए गए मेगा हेल्थ कैंप का समापन
शिविर का बड़ी संख्या में मीडिया के साथियों एवं उनके परिजनों ने लाभ लिया।
इंदौर : […]
June 18, 2020 पुरी की जगन्नाथ यात्रा पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक नई दिल्ली : 23 जून को पुरी के जगन्नाथ मंदिर में वार्षिक रथ यात्रा आयोजित किए जाने पर […]
October 6, 2020 कुरियर दफ्तर की आड़ में चलाए जा रहे हवाला कारोबार का पुलिस ने किया खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : हवाला राशि का लेन देन करने वाले 06 आरोपियों को क्राईम ब्रांच ने अपनी गिरफ्त में […]
June 24, 2022 शोभा ओझा ने मप्र राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया
इंदौर : कांग्रेस नेत्री शोभा ओझा ने मप्र राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे […]
May 5, 2024 इंदौर संभाग की लोकसभा सीटों पर स्वतंत्र, निर्विघ्न और निष्पक्ष चुनाव को लेकर सभी तैयारियां मुकम्मल
मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए होंगी छाया, पेयजल और अन्य सुविधाएं।
मतदान केंद्रों […]
June 6, 2022 उत्तर काशी में मप्र के श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, 26 की मौत
उत्तरकाशी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के डामटा में यमुनोत्री हाइवे पर श्रद्धालुओं से […]