नई दिल्ली.केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के पैर की हड्डी टूट गई है, इसके बारे में उनके एक करीबी सहयोगी ने जानकारी दी.
सहयोगी के मुताबिक रविवार की सुबह अपने आधिकारिक निवास पर सैर करते वक्त 65 वर्षीय राजनाथ सिंह का टखना मुड़ गया. जिसके बाद उन्हें एम्स ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि उनके पैर की हड्डी फैक्चर हो गया है.
डॉक्टरों ने पैर पर प्लास्टर चढ़ा दिया है. राजनाथ के बायें पैर में ये फैक्चर हुआ है. प्लास्टर चढ़ाने के कुछ देर बाद ही उन्हें निवास पर ले आया गया है. जहां वो फिलहाल आराम कर रहे हैं.
हालांकि रविवार को ही राजनाथ ने पश्चिम बंगाल के दार्जीलिंग में प्रदर्शनकारियों से हिंसा नहीं करने और किसी भी मुद्दे के समाधान के लिए बातचीत करने की अपील की. उन्होंने वहां रहने वाले लोगों से कहा कि हिंसा से उन्हें कभी कोई समाधान खोजने में मदद नहीं मिलेगी और उन्हें शांति के साथ रहना चाहिए.
उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘मैं दार्जीलिंग और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से अपील करता हूं कि शांत रहें. किसी को हिंसा नहीं करनी चाहिए’. यही नहीं, उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी बात की और वहां मौजूद हालात पर चर्चा की.
Related Posts
January 11, 2021 लंबे समय बाद कोरोना संक्रमण से नहीं हुई कोई मौत, सौ से कम दर्ज हुए संक्रमित मामले
इंदौर : कोरोना संक्रमण पर इंदौर जिले में अब काफी हद तक काबू पा लिया गया है। रविवार को […]
March 5, 2023 अप्रैल माह के अंत तक इंदौर जिले के हर घर में मिलने लगेगा नल से जल
इंदौर जिले में जल जीवन मिशन का प्रभावी क्रिन्यान्वयन।
मिशन के अंतर्गत 95 प्रतिशत […]
March 31, 2022 दशहरा मैदान पर 2 अप्रैल से प्रारम्भ होगा श्रीराम जन्मोत्सव, राम मंदिर की प्रतिकृति रहेगी आकर्षण का केंद्र
इंदौर ; श्रीराम जन्मोत्सव आयोजन समिति, इंदौर द्वारा 'श्रीराम जन्मोत्सव' का आयोजन 2 […]
January 21, 2023 महापौर ने किया एमवायएच का दौरा, परिसर की खराब सड़कों पर जताई नाराजगी
इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव शनिवार को एम वाय अस्पताल पहुंचे। महापौर ने एम वाय […]
January 22, 2025 पत्रकार महेंद्र बापना के परिवार को 75 लाख रुपए मुआवजा मिलेगा
अदालत ने रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी को दिया आदेश।
छह वर्ष पूर्व दुर्घटना में […]
May 23, 2022 महिला मोर्चा हर बूथ पर एक अध्यक्ष व चार सदस्य बनाएं
इंदौर : जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री व इंदौर […]
October 15, 2023 विश्वकप मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को दी करारी शिकस्त
अहमदाबाद: विश्वकप में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को रोंदते हुए देशवासियों को नवरात्रि […]