इंदौर : शुक्रवार सुबह साढ़े 8 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटे में इंदौर जिले के सांवेर में सर्वाधिक 37 मिलीमीटर (लगभग डेढ़ इंच) वर्षा हुई। इसी तरह हातोद क्षेत्र में 23 मिलीमीटर (लगभग एक इंच) वर्षा हुई। इसे मिलाकर जिले में इस अवधि में 11.5 मिलीमीटर (लगभग आधा इंच) औसत वर्षा दर्ज की गई है।
इसे मिलाकर इंदौर जिले में जारी मानसून सत्र में अब तक 621.9 मिली मीटर (लगभग साढ़े 24 इंच) औसत वर्षा हो चुकी है। यह गत वर्ष इस अवधि में हुई वर्षा से 192.5 मिली मीटर (साढ़े सात इंच से अधिक) अधिक है। गत वर्ष आज दिनांक तक जिले में 429.4 मिली मीटर (लगभग 17 इंच) औसत वर्षा दर्ज की गई थी।
कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष अब तक जिले के वर्षामापी केन्द्र इंदौर में 527.3 मिमी., महू में 547 मिमी., सांवेर में 670.6 मिमी., देपालपुर में 886 मिमी., गौतमपुरा में 558.4 मिमी. और हातोद में 542.3 मिमी. वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष आज दिनांक तक जिले के वर्षामापी केन्द्र इंदौर में 473 मिमी., महू में 397 मिमी., सांवेर में 409.8 मिमी., देपालपुर में 516.3 मिमी., गौतमपुरा में 351 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी।
Related Posts
July 8, 2024 भक्तिमय उल्लास भरे माहौल में निकली भगवान वेंकटेश की रथयात्रा
हजारों श्रद्धालुओं ने हाथों से खींचा प्रभु वेंकटेश का रजत रथ।
रथयात्रा का मार्ग में […]
October 20, 2020 मदरसों में धर्म आधारित शिक्षा दे रही कट्टरवाद को बढ़ावा- उषा दीदी
इंदौर : मंगलवार को मंत्री उषा ठाकुर ने पत्रकार वार्ता के दौरान मदरसों को दी जाने वाली […]
January 14, 2021 काबुल निवासी परिवार की महिला के दिल का ऑपरेशन करवाकर इंदौर के बाशिंदों ने पुनः पेश की मानवता की मिसाल
इंदौर : मां अहिल्या का शहर इंदौर केवल स्वच्छता में ही नम्बर वन नहीं है, बल्कि मानव सेवा […]
September 20, 2022 स्थानांतरण के लिए 30 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे शिक्षक
इंदौर : स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राज्य, संभाग और जिला स्तर पर शिक्षा विभाग के शिक्षकों […]
March 13, 2025 एक महिला संभालती है मालवा मिल मुक्तिधाम का मैनेजमेंट..!
आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने से लेकर दाह संस्कार ठीक से हो जाए, इसका भी रखती हैं […]
May 12, 2021 कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर राऊ स्थित बेस्ट प्राइज सील
इंदौर : जिला प्रशासन द्वारा कोरोना मापदण्ड़ों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा […]
April 14, 2021 माधव सृष्टि परिसर में शासन द्वारा निर्धारित दरों पर की जा रही कोविड की जांच
इंदौर : कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते शहर की लैब्स में लग रही लम्बी लाइनों और […]