इंदौर : पश्चिम रेलवे के रतलाम मण्डल के तहत इंदौर व महू से चलनेवाली सभी ट्रेनों के एसी कोच में सोमवार 15 मार्च से यात्रियों को कम्बल नहीं दिए जाएंगे। इसी के साथ खिड़कियों के पर्दे भी हटा दिए जाएंगे।
रतलाम मण्डल के जनसंपर्क अधिकारी जितेंद्र कुमार जयंत ने बताया कि एसी प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी कोच के यात्रियों को अब केवल चादर और तकिया ही दिया जाएगा। यात्रियों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए ये फैसला लिया गया है।
25 डिग्री रखा जाएगा तापमान।
जनसम्पर्क अधिकारी श्री जयंत ने बताया कि ट्रेनों के एसी कोच का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस फिक्स रखने का भी निर्णय किया गया है ताकि यात्रियों को कम्बल की जरूरत महसूस न हो।
सफाई पर विशेष जोर।
कोरोना के खतरे से बचाव के लिये ट्रेनों की साफ- सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बोगियों की सफाई में उपयुक्त कीटनाशक का उपयोग करने के भी निर्देश दिए गए हैं। रखरखाव के दौरान ईएमयू और डेमों कोच में कीटनाशक दवा का छिड़काव करने के भी निर्देश जारी किए गए हैं।
स्टेशनों पर भी चाकचौबंद होगी सफाई व्यवस्था।
जनसम्पर्क अधिकारी श्री जयंत ने बताया कि रतलाम मण्डल के तहत आनेवाले सभी स्टेशनों पर भी साफ- सफाई की पुख्ता व्यवस्था की जा रही है। बेंच, कुर्सियां, वॉशबेसिन, बाथरूम डोअर, नॉब्स और यात्रियों द्वारा उपयोग की जाने वाली चीजों को भी कीटाणु मुक्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।
Related Posts
May 16, 2025 सिंधु जल संधि पर रोक से घबराए पाकिस्तान ने लगाई निर्णय पर पुनर्विचार की गुहार
नई दिल्ली: भारत के साथ संघर्ष में भारी तबाही झेलने और सिंधु जल संधि पर भारत के रोक लगाए […]
November 15, 2018 मतदान जागरूकता के लिए 10 लाख हस्ताक्षर कराए जाएंगे इंदौर: इंदौर जिले में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने के लिए सभी तैयारियां […]
July 31, 2023 बाबा महाकाल की सवारी रोकने संबंधी बात कहने वाला युवक गिरफ्तार
उज्जैन पुलिस ने अदालत में पेश कर भिजवाया जेल।
उज्जैन : बाबा महाकाल की सवारी पर […]
February 24, 2021 कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी जारी, 105 नए संक्रमित मिले।
इंदौर : कोरोना संक्रमण में मंगलवार को भी नए संक्रमितों का आंकड़ा सौ के पार रहा। हालांकि […]
May 1, 2025 संगीत, नृत्य, नाटक सहित विभिन्न विधाओं की धमाकेदार प्रस्तुतियों के साथ ‘मंथन’ का समापन
इंदौर : मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा सांस्कृतिक उत्सव `मंथन 2025' का समापन प्रेस्टीज […]
July 5, 2020 सांवेर के हर खेत और घर तक पहुंचाएंगे नर्मदा का पानी- सिलावट इंदौर : उपचुनाव में सांवेर विधानसभा से दुबारा किस्मत आजमा रहे जल संसाधन मंत्री तुलसी […]
July 12, 2020 कोरोना संक्रमण ने पकडी रफ्तार, टेस्टिंग में आई सुस्ती, 24 सौ सैम्पल हुए पेंडिंग इंदौर: अनलॉक हुए इंदौर शहर में दिए गए दिशा- निर्देश की अनदेखी और सावधानी नहीं बरतने का […]