इंदौर : राजस्व खुफिया निदेशालय ने इंदौर में गांजे की अबतक की सबसे बड़ी खेप पकड़ी है। गोपनीय जानकारी के बाद इंदौर जोनल यूनिट ने भोपाल यूनिट के साथ मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। आम के ट्रक में भरकर ये गांजा लाया जा रहा था। इसकी कीमत 6 करोड़ 19 लाख रूपये बताई जा रही है। गांजा तस्करी मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
ट्रक में छुपाकर ले जाया जा रहा था करोड़ों का गांजा।
डीआरआइ को जानकारी मिली थी कि तीन व्यक्ति आम की बोरियों के बीच ट्रक में गांजे का परिवहन कर रहे हैं। इसके बाद डीआरआइ की टीम लगातार निगरानी कर रही थी। इसी दौरान उनकी नजर एक संदिग्ध वाहन पर पड़ी। सागर के पास टीम ने राजस्थान के नंबर वाले इस ट्रक को जांच के लिए रोका। ट्रक में ऊपर जमी आम की बोरियों के नीचे गांजे के पैकेट छिपाए गए थे।
गांजे के सभी पैकेटों का वजन 3 हजार 92 किलोग्राम पाया गया। इनकी कीमत करीब 6.19 करोड़ रुपये आंकी गई है। डीआरआइ ने गांजे की खेप को बरामद कर जब्त कर लिया है। ट्रक में सवार तीनों लोगों ने गांजा रखने और परिवहन में अपनी-अपनी भूमिका कबूल कर ली है। तीनों व्यक्तियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर एनडीपीएस न्यायालय, भोपाल के समक्ष पेश किया गया।
Related Posts
December 23, 2024 वर्ष 2025 में धार से शुरू हो जाएगा ट्रेनों का आवागमन
इंदौर - दाहोद रेल परियोजना के टीही से धार सेक्शन में तेजी से चल रहा काम।
अंतिम चरण […]
February 1, 2023 तीन पूर्व पार्षदों सहित नौ को सुनाई गई तीन -तीन वर्ष की सजा
मेघदूत गार्डन सौंदर्यीकरण घोटाले का है मामला, 2003 में हुआ था उजागर।
इंदौर : मेघदूत […]
February 23, 2021 कोरोना को लेकर चलाया जाएगा जागरूकता अभियान, रंगपंचमी की गेर पर इस बार भी छाया संकट…!
कोरोना गया नहीं: भ्रम में नहीं रहे-पूर्ण सावधानी रखें और सचेत रहे
मास्क लगाये/सोशल […]
March 11, 2022 ‘द कश्मीर फाइल्स’ के जरिए लोगों ने महसूस किया कश्मीरी पंडितों का दर्द
इंदौर : कश्मीर में कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार पर आधारित फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' का […]
December 3, 2023 इंदौर की सभी 09 विधानसभा सीटों पर बीजेपी का कब्जा
कांग्रेस को नहीं मिल पाई एक भी सीट।
पूर्व मंत्री जीतू पटवारी राऊ सीट से चुनाव […]
November 25, 2018 किन्नर बाला का दावा गरीबों और मजदूरों के लिए लड़ रहीं हैं चुनाव इंदौर: विधानसभा क्षेत्र क्र. 2 से इस बार किन्नर बाला वेशवारा भी चुनाव मैदान में हैं। वे […]
March 25, 2022 सरकारी अस्पतालों में मुफ्त है टीबी का इलाज, पूरीतरह हो सकती है ठीक- डॉ. पांडे
इंदौर : टीबी याने क्षय रोग एक संक्रामक बीमारी है। कुछ साल पहले तक टीबी से जान गंवाने […]