भोपाल : दो- तीन दिन पूर्व नर्मदा एक्सप्रेस में युवती की चाकू से गला रेतकर हत्या करने वाले आरोपी युवक ने सीहोर जेल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
बताया जाता है कि सागर सोनी नामक इस आरोपी ने जेल में अपनी टी शर्ट फाड़कर फांसी का फंदा बनाया और उसपर झूल गया। इस घटना से जेल में सनसनी फैल गई। युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने के साथ ही जेल प्रशासन और सीहोर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि कुछ ही दिन पूर्व इंदौर- बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस में अपनी सहेली से मिलने भोपाल जा रही इंदौर निवासी युवती की आरोपी सागर सोनी ने सीहोर के समीप चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी थी। युवक का दावा था कि युवती के साथ उसके प्रेम संबंध थे। कुछ समय से युवती ने उससे बात करना बंद कर दिया था, इसी से आवेश में आकर उसने युवती की हत्या कर दी थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था, जहां उसने खुदकुशी कर ली। कहा जा रहा है कि उसने आत्मग्लानि वश ये कदम उठाया।
Related Posts
January 2, 2024 चर्चा से ही निकलेगा समस्या का हल
बातचीत के लिए आगे आए ट्रक, बस ड्राइवर्स।
प्रदेश के परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने […]
January 24, 2025 संविधान को जेब में रखकर घूमने वाले कांग्रेस नेता नौटंकी करना बंद करें : मंत्री विजयवर्गीय
इंदौर : मध्य प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास और संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने […]
July 23, 2025 शहीदों की याद में रोपे गए पौधे
इन्दौर : नेताजी सुभाष मंच, गीता रामेश्वरम् ट्रस्ट एवं अ.भा. स्वतंत्रता संग्राम सेनानी […]
May 24, 2022 चेन, बैग और मोबाइल लूट की वारदातों में लिप्त दो आरोपी पकड़े गए
इंदौर : चेन लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले 02 शातिर आरोपियों को क्राइम ब्रांच […]
May 2, 2021 प्लाज्मा डोनेट करने वालों के लिए ग्रीन कॉरिडोर में तब्दील किया एमवायएच का ब्लड बैंक
इंदौर : महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय में ब्लड बैंक और ट्रांसफ्यूजन रेडिएशन विभाग पूरी […]
January 20, 2023 नगर नियोजन और विकास की पुनर्कल्पना पर शनिवार को होगा सम्मेलन
आयोजक संस्था के वेस्ट जोन से संबद्ध सौ से अधिक नगर नियोजक करेंगे शिरकत।
नगरीय नियोजन […]
June 17, 2020 सांसद लालवानी ने किया सुरक्षा किट का वितरण इंदौर : कोरोना काल में हर व्यक्ति के मन में अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता है। इस चिंता को […]