एमरल्ड हाइट्स में लगेगी बापू से जुड़ी दुर्लभ वस्तुओं की प्रदर्शनी

  
Last Updated:  September 29, 2019 " 04:20 pm"

इंदौर : महात्मा गांधी के 150वें जन्मदिवस के मौके पर 2 अक्टूबर को मेजबान एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल में बापू से जुड़ी बेहद दुर्लभ वस्तुओं और प्राचीन सिक्कों को देखने और उनसे जुड़े इतिहास को जानने का मौका मिलेगा। 
स्कूल के निदेशक मुक्तेशसिंह ने बताया कि ऐतिहासिक धरोहरों को सहेजने में अपना जीवन लगाने वाले श्री रोहित खन्नाा के मार्गदर्शन में यह प्रदर्शनी लगाई जा रही है। श्री खन्नाा पिछले 17 सालों से दुर्लभ वस्तुओं को इकट्ठा कर रहे हैं। इस प्रदर्शनी में महात्मा गांधी द्वारा शुरु की गई पत्रिका ‘हरिजन” का 1947 का दुर्लभ अंक, 1940 में बनी उनके चरखे की प्रतिकृति, और एक किलोग्राम का सिक्का सहित कई दुर्लभ वस्तुओं को देखने का भी मौका मिलेगा।
स्कूल के प्राचार्य श्री सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि 2 अक्टूबर को शाम 6 बजे प्रिंसेस आलिया के आतिथ्य में बापू से जुड़ी वस्तुओं की प्रदर्शनी और डायनोसोर पर बने डिस्कवरी लैंड का शुभारंभ स्कूल परिसर में होगा। स्कूल का उद्देश्य स्टुडेंट्स को राष्ट्रपिता और उनके जीवन से जुड़ी बातों के बारे में अवगत कराना है ताकि वे अपने इतिहास से रूबरू हो सकें। साथ ही प्राचीन जीवाश्म के जरिए उन्हें उस दौर के बारे में जानकारी देना है, जहां से विकासक्रम के जरिए हम आधुनिक दौर में पहुंचे हैं।

प्रिंसेस आलिया ने बनाया है डाइनोसॉर पार्क।

प्रिंसेस आलिया गुजरात के खेरा स्थित राजपरिवार से ताल्लुक रखती हैं। जीवाष्म के प्रति उनके स्नेह के चलते उनकी पहचान डायनासोर प्रिंसेस के रूप में भी हो चुकी है। वहां उन्होंने डायनासोर पार्क तैयार किया है, जहां हजारों साल पुराने अंडों के जीवाश्म सहित कई दुर्लभ वस्तुएं हैं। 

प्रदर्शनी के ऐतिहासिक हिस्से में प्रदर्शित होने वाली प्रमुख वस्तुएं :  

1. लाखों साल पुरानी वनस्पतियों के जीवाश्म।

2. 7 मिलियन साल पुराने जानवरों के जीवाश्म।

3. प्राचीन भारत से लेकर आधुनिक भारत में प्रचलित सिक्के।

4. भारत के प्राचीन लेख।

5. 1000 साल पुरानी ज्वेलरी।

6. 100 साल पुराना जेनबाक्स कैमरा।

7. करीब 300 से ज्यादा साल पुराने चावल से बने कागज पर लिखी भारतीय भाषाएं।

8. ब्रिटिश काल का स्टेपलर।

9. प्राचीन सुरमादानी।

10. महान मराठा शासन काल में युद्ध के दौरान इस्तेमाल होने वाली लीड से बनी गोलियां।

11. ऐतिहासिक मुहर।

12. 1000 साल पुराने शिलालेख।

13. मेवाड़ साम्राज्य के दौरान इस्तेमाल होने वाले तोप के गोले।

14. प्राचीन मनके और गले के हार।

15. ब्रिटिश काल में इस्तेमाल होने वाले स्टाम्प पेपर।

16. प्राचीन स्याही के पेन और स्केल।

17. हनुमानजी के मंदिर के टोकन सिक्के।

18. प्राचीन तलवारों के हेंडल।

19. प्राचीन स्विस चाकू।

20. सुपारी तोड़ने का चाकू।

21. ऊंट के चमड़े से बनी इत्र की प्राचीन बोतल।

22. 90 साल पुराना दाढ़ी बनाने का उस्तरा।

23. प्राचीन काल में बड़ी हवेलियों की सुरक्षा में लगने वाले विशाल तालों की चाबियां।

महात्मां गांधी से जुड़ी दुर्लभ वस्तुएं : 

1. महात्मा गांधी के दुर्लभ फोटो, पोस्ट कार्ड और स्टाम्प टिकट का संग्रह।

2. 1940 में बना बापू का चरखा।

3. बापू के चरखे का छोटा प्रारूप।

4. महात्मा गांधी के फोटो के साथ उनकी छह पुरातन पुस्तकें।

5. महात्मा गांधी द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले स्याही के 6 पेन।

6. महात्मा गांधी द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली तीन तरह की पॉकेट घड़ियां।

7. बापू का ब्रास से बना छोटा स्टेच्यू ।

8. महात्मा गांधी की लड़की से बनी खड़ाऊ।

9. चांदी से रंगी बापू की 1 फीट ऊंची अर्धप्रतिमा।

10. एक जोड़ खादी के कपड़े।

11. बापू का दो फीट ऊंचा दुर्लभ फोटो।

12. महात्मा गांधी का दो फीट ऊंचा डिस्पले बोर्ड।

13. नारियल से बनी कलाकृतियां।

14. प्राचीन टोकन और सिक्के।  

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *