सिंगरौली : जिला अस्पताल ट्रामा सेन्टर पर एक महिला की मौत के बाद हंगामा मच गया। परिजनों ने अस्पताल के स्टाफ पर इलाज में लापरवाही और मारपीट का आरोप लगाते हुए हंगामा कर अपना आक्रोश जताया।
बताया जाता है कि रविवार रात 10 बजे कचनी से डिलेवरी करवाने महिला को सिंगरौली जिला अस्पताल लाया गया था। देर रात डिलेवरी के दौरान हुई महिला की मौत हो गई। मृतक महिला के परिजनों ने 4 नर्सों पर मारपीट सहित महिला के प्राइवेट पार्ट में जबरदस्ती इंस्ट्रूमेंट डालने का आरोप लगाकर भारी बवाल मचाया। सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पूर्व नगर निगम अध्यक्ष चंद्र प्रताप विश्वकर्मा भी जिला अस्पताल पहुंचे और मृतक महिला के परिजनों को समझाइश दी। परिजन मुआवजे की मांग को लेकर अड़ गए और शव ले जाने से इनकार कर दिया। काफी देर तक चले हंगामें के बाद मामले की जांच का आश्वासन देकर परिजनों को शांत किया गया। बाद में परिजन मृतक महिला का शव लेकर वहां से चले गए।
Related Posts
December 1, 2024 भारतीय नौसेना ने पनडुब्बी से लंबी दूरी तक मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल का किया सफल परीक्षण
इंदौर : भारतीय नौसेना के लिए बुधवार का दिन ऐतिहासिक रहा। भारतीय नौसेना ने हाल ही में […]
October 22, 2019 सम्मान, संगीत और संवाद की संध्या 23 को इंदौर : शास्त्रीय संगीत के संवर्धन और संरक्षण में सक्रिय संस्था संगीत गुरुकुल का पहला […]
July 22, 2024 गुरु पूर्णिमा पर हंसदास मठ में बाबा हंसदास महाराज व अन्य समाधियों का अभिषेक,पूजन
महाऔर, सांसद सहित कई गणमान्य लोगों ने भी पाद पूजन में लिया भाग।
पंचमुखी चिंताहरण […]
January 25, 2025 दिग्विजय सिंह के आरोप पर बीजेपी प्रवक्ता सलूजा का पलटवार
बोले श्मशान की जमीन पर थी कांग्रेस के भूमाफियाओं की नजर ।
पिपल्याहाना स्थित सर्वे […]
February 15, 2024 निगम परिषद हॉल के नामकरण में बदलाव पर नेता प्रतिपक्ष की आपत्ति से मचा हंगामा।
सुमित्रा महाजन का नाम बदलकर अटलजी का नाम देने पर जताई आपत्ति।
पिछली निगम परिषद में […]
January 18, 2022 अब इंदौर में ही हो सकेगा डीएनए परीक्षण, राऊ स्थित लैब में जुटाई गई सुविधाएं
इंदौर : क्षे.न्या.वि.प्र.इंदौर में डीएनए परीक्षण का शुभारम्भ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक […]
March 13, 2022 2023 में मप्र के साथ छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी बीजेपी बनाएगी पूर्ण बहुमत की सरकार- सिंधिया
इंदौर : केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने दो दिवसीय प्रवास के […]