इंदौर : सोमवार रात सुपर कॉरिडोर पर हुए भीषण हादसे में दो युवतियों सहित तीन घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अरविंदो अस्पताल में भर्ती करवाया गया है,जहां तीनों को उपचार किया जा रहा है। तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। बाणगंगा थाना पुलिस के अनुसार घटना रात करीब 9.30 बजे की है। ब्रेजा गाड़ी में सवार तीन युवतियों सहित कुल चार लोग सुपर कॉरिडोर से लवकुश चौराहे की तरफ आ रहे थे। गाड़ी की रफ्तार बेहद तेज थी,जिसके कारण उसका बैंलेस बिगड़ गया और वह पलटी खा गई। इसके चलते गाडी में सवार दो युवतियों सहित तीन घायल हो गए। घायलों के नाम प्रखर पिता मनीष पंचौली उम्र 16 साल निवासी पंचशील नगर, तनू पिता राजेश भावसार उम्र 17 साल निवासी द्वारकापुरी कॉलोनी और तनिष जैन पिता नितिश जैन निवासी द्वारकाधीश कॉलोनी बताए गए हैं। पुलिस ने बताया गाडी में चार लोग सवार थे,जिसमें एक लड़की को कोई चोट नहीं आई है। गाड़ी नितिश जैन की बताई जा रही है,जिसका नंबर एमपी 09 डब्लयूबी 5664 बताया गया है
Related Posts
November 13, 2022 जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग में 177 प्रकरणों का निराकरण
सवा करोड़ से अधिक के अवार्ड पारित।
इंदौर : उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण […]
May 30, 2021 1 जून से होने वाले अनलॉक के लिए गाइडलाइन जारी, कलेक्टर्स परिस्थितियों को देखकर लेंगे निर्णय
भोपाल : प्रदेश में लंबे कोरोना कर्फ्यू के बाद 1 जून से होने वाले अनलॉक 1 को लेकर गृह […]
March 24, 2021 नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को 3 वर्ष का सश्रम कारावास
इंदौर : तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश सोनल पटेल डॉ. अम्बेडकर नगर जिला इंदौर की अदालत ने […]
May 29, 2021 प्रधानमंत्री की अवमानना पर शिवराज ने ममता दीदी को सुनाई खरी- खरी
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के को इंतजार कराने की ममता दीदी की हरकत पर […]
October 9, 2022 बाल स्वयंसेवकों ने अनुशासित होकर निकाले पथ संचलन
विजयदशमी के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बाल स्वयंसेवकों ने निकाले पथ […]
January 21, 2022 क्राइम ब्रांच ने वापस दिलवाए ऑनलाइन धोखाधड़ी कर उड़ाए 81 हजार रुपए
इंदौर : क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा ऑनलाइन ठगी में किसान आवेदक के 81,000/- रूपए वापस […]
July 8, 2021 इंदौर के लिए जो अच्छे से अच्छा होगा, वह सब करेंगे- प्रभारी मंत्री मिश्रा
इंदौर : प्रदेश के गृहमंत्री एवं इंदौर के प्रभारी नरोत्तम मिश्रा का प्रभारी मंत्री के […]