इंदौर : कंप्यूटर बाबा द्वारा जमीनों पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ शुरू की गई कार्रवाई सोमवार को भी जारी रही। प्रशासनिक अधिकारी नगर निगम के अमले और पुलिस बल के साथ सुपर कॉरिडोर पहुंचे। उन्होनें वहां आईडीए की स्कीम में आ रही वन विभाग की जमीन पर कम्प्यूटर बाबा द्वारा किए गए अवैध कब्जे को हटा दिया। करीब साढ़े तीन हजार स्क्वेयर फ़ीट जमीन यहां मुक्त कराई गई। इसके अलावा अम्बिकापुरी एक्सटेंशन स्थित मंदिर का प्रबंधन भी रहवासी संघ को सौंपा गया। इस आशय का बोर्ड भी वहां लगाया गया। बताया जाता है कि इस मंदिर पर भी कम्प्यूटर बाबा ने कब्जा कर रखा था। कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि जहां-जहां भी शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण या अतिक्रमण पाया गया है उन सब पर प्रशासन कार्रवाई करेगा।
मन्दिर परिक्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करेंगे।
उन्होंने बताया कि गोमटगिरी के पास कंप्यूटर बाबा के आश्रम के अवैध कब्जे को हटाने के बाद वहां स्थित मंदिर को भव्य रूप प्रदान किया जाएगा। इस स्थान को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि यूं तो कंप्यूटर बाबा के खिलाफ कई सारी बातें सामने आ रही हैं लेकिन यदि कोई तथ्यों के साथ शिकायत करेगा तो प्रशासन गंभीरता पूर्वक कार्रवाई करेगा।
Related Posts
February 3, 2025 इंदौर प्रेस क्लब में छाया वसंतोत्सव का उल्लास
विद्या की देवी मां सरस्वती की हवन - पूजन कर की गई आराधना।
पत्रकार, नेता, समाजसेवी और […]
October 16, 2022 टीवी एक्ट्रेस ने इंदौर स्थित घर में फांसी लगाकर की खुदकुशी
इंदौर : मशहूर टीवी एक्टर्स वैशाली ठक्कर ने रविवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वो बीते […]
June 18, 2020 कोरोना संक्रमित 77 फीसदी मरीज हुए ठीक, 57 नए मरीज मिले इंदौर : अनलॉक पीरियड में लोगों का आवागमन शहर में बढ़ गया है। कई बाजार खुल गए हैं। लोग एक- […]
May 2, 2021 प्रभारी मंत्री ने मरीजों के परिजनों की अब जाकर ली सुध, आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने के दिए निर्देश
इंदौर : कोविड अस्पतालों के बाहर कई दिनों से धूप में तप रहे भूख- प्यास से बेहाल मरीजों […]
March 11, 2017 जवानों पर आकाशीय बिजली गिरी…8 जवान झुलसे दंतेवाड़ा के बुरगुम जंगल में सर्चिंग पर गये जवानों के साथ हादसा
तीन जवान की हालत […]
March 1, 2022 कंजर गिरोह से जुड़े नाबालिग सहित दो वाहन चोर पकड़े गए, चोरी के 10 वाहन बरामद
इंदौर : धानी घाटी के कंजर गिरोह के दो शातिर वाहन चोर कनाड़िया पुलिस की गिरफ्त में आए […]
April 14, 2021 माधव सृष्टि परिसर में शासन द्वारा निर्धारित दरों पर की जा रही कोविड की जांच
इंदौर : कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते शहर की लैब्स में लग रही लम्बी लाइनों और […]