इंदौर जिले की विधानसभा सीटों को लेकर जारी रस्साकशी और ताई की नाराजगी की खबरों के बीच सोमवार को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर इंदौर आये। उन्होंने लोकसभा स्पीकर और स्थानीय सांसद सुमित्रा ताई महाजन से उनके घर पहुँच कर मुलाकात की। बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे भी इस दौरान मौजूद रहे। उनके बीच करीब 45 मिनट तक चर्चा हुई। बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री तोमर ने कहा कि सुमित्रा ताई विदेश यात्रा पर होने की वजह से उनसे चर्चा नहीं हो पाई थी। इसीलिए चुनावी परिदृश्य और टिकट वितरण के बारे में उन्हें जानकारी देने के साथ रुके हुए टिकटों के बारे में भी उनसे विस्तृत चर्चा की गई। तोमर ने कहा कि शेष बची सीटों पर भी शीघ्र प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर पूछे गए सवाल पर श्री तोमर का कहना था कि अयोध्या में इस बार की दिवाली ऐतिहासिक होगी।
Related Posts
July 10, 2022 स्पाइस जेट के विमान में आई तकनीकि खराबी, यात्री हुए परेशान
सुबह करीब आठ बजे चैन्नई से जबलपुर स्पाइस जेट का विमान ने लैंडिंग की।
जबलपुर : चैन्नई […]
November 11, 2019 इंदौर – इच्छापुर हाइवे पर यात्री बस पलटी, 7 यात्री घायल इंदौर : बुरहानपुर से इंदौर जा रही यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सात […]
May 17, 2024 हापुस आम से सजी मैंगो जत्रा का शुभारंभ
महाराष्ट्र के रत्नागिरी और देवगढ़ के 23 से अधिक आम उत्पादक किसान कर रहे मैंगो जत्रा में […]
September 6, 2022 सितंबर माह में 7,14 और 28 तारीख को चलेगा कोविड टीकाकरण अभियान
इंदौर : 'आजादी का अमृत महोत्सव' के उपलक्ष्य में 75 दिनों तक निःशुल्क कोविड-टीकाकरण […]
April 11, 2021 रेलवे अधिकारी- कर्मचारियों का किया जा रहा टीकाकरण, पहले दिन 90 ने लगवाए टीके
इंदौर : पश्चिम रेलवे ने कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए रेलवे अधिकारी- […]
October 27, 2021 इंदौर- पटना स्पेशल एक्सप्रेस अब एलएचबी कोच से चलेंगी
इंदौर : इंदौर से पटना के बीच चलने वाली इंदौर- पटना- इंदौर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनें अब […]
February 5, 2024 11 फरवरी को झाबुआ में जनजातीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी
बीजेपी के लोकसभा चुनाव अभियान की करेंगे शुरुआत।
प्रदेश अध्यक्ष, लोकसभा चुनाव […]