इंदौर : दोपहिया वाहन चुराने वाले 2 शातिर वाहन चोर, क्राइम ब्रांच व थाना भंवरकुआ की संयुक्त कार्रवाई में बन्दी बनाए गए।
आरोपियों से चोरी के दो दोपहिया वाहन बरामद हुए जिनकी कीमत लगभग 1लाख रुपए बताई गई है। आरोपियों ने ये वाहन थाना भंवरकुआ व जूनी इंदौर क्षेत्र से चुराए थे। गाडी चोरी करने के बाद आरोपी फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर उनका उपयोग कर रहे थे।
आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर भंवरकुआ थाना क्षेत्र से पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम नौशाद खानं उर्फ मुन्ना पिता मरुम रोशन उम्र 21 साल खांन 06 गौहर नगर खजराना इन्दौर व मोहम्मद आकिब शेख पिता मोहम्मद अशफाक उम्र 25 साल नि. 91 अशरफी नगर खजराना इन्दौर का होना बताया। उनके कब्जे से एक एक्टिवा काले रंग की व दुसरी स्कूटी एक्सिस मैहरून रंग की होना पाई गई।
आरोपी नौशाद खानं उर्फ मुन्ना व मोहम्मद आकिब शेख ने पूछताछ मे बताया कि लाँकडाउन लगने से नोकरी जाने के चलते पैसो की कमी होने से दोनो पर ही कर्जा हो गया था। जिसके कारण दोनों वाहनो की चोरी करने लगे। चोरी के वाहन को आरोपी कम दामों में बेच देते थे। आरोपीगण खुद भी चोरी किए वाहनो पर फर्जी नम्बर प्लेट लगा कर इंदौर मे घूम रहे थे।
आरोपियों से अन्य चोरी की वारदातों के बारे मे तथा और किन-किन लोगों को पूर्व मे वाहन बेचे है, के संबध मे भी पूछताछ की जा रही है।
Related Posts
November 1, 2021 सूरत, प्रयागराज और जोधपुर से जुड़ा इंदौर, तीनों शहरों के लिए केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने उड़ानों को दिखाई हरी झंडी
इंदौर : स्वच्छता में नम्बर वन शहर इंदौर से अन्य शहरों के लिए हवाई सेवा का विस्तार तेजी […]
November 6, 2023 विकास के मामले में हम पक्षपात नहीं करते
मातृशक्ति से जो प्यार व आशीर्वाद मिला है, उसका कर्ज विकास करके उतारूंगा।
सिरपुर में […]
May 24, 2023 1947 में सत्ता हस्तांतरण का प्रतीक सेगोल नए संसद भवन में होगा स्थापित
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद के नवनिर्मित भवन का 28 मई को उद्घघाटन करने […]
June 26, 2023 युवाओं को नशाखोरी की ओर धकेलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें प्रशासन : बेग
इंदौर की अस्मिता से खिलवाड़ बंद नहीं हुआ तो करेंगे धरना - प्रदर्शन।
इंदौर : सर्वधर्म […]
January 26, 2024 रिलायस जियो और वन प्लस मिलकर स्थापित करेंगे 5जी इनोवेशन लैब
बैंगलोर : भारत की सबसे बड़ी डिजिटल सेवा कंपनी रिलायंस जियो और वैश्विक प्रौद्योगिकी […]
November 26, 2019 भागवत ज्ञान यज्ञ में मनाया गया रुक्मिणी विवाह प्रसंग इंदौर : नंदानगर रोड नम्बर एक पर चल रहे संगीतमय भागवत ज्ञान यज्ञ में रुक्मिणी विवाह […]
January 3, 2025 यूनियन कार्बाइड का कचरा पीथमपुर में जलाए जाने के खिलाफ प्रदर्शन
यूनियन कार्बाइड का रासायनिक कचरा पीथमपुर में जलाए जाने का विरोध करते हुए रीगल तिराहे पर […]