इंदौर : शराब कारोबार पर वर्चस्व को लेकर छिड़ी जंग में सोमवार को हुए गोलीकांड के दो आरोपियों ने बुधवार सुबह विजय नगर थाने में सरेंडर कर दिया।
चौतरफा दबाव बनाने के बाद किया सरेंडर।
बताया जाता है कि गोलोकांड के आरोपी चिंटू ठाकुर और सतीश भाऊ ने सरेंडर किया है। फरियादी द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में हेमू ठाकुर, चिंटू ठाकुर, सतीश भाऊ व अन्य को आरोपी बताया गया था। गोलीकांड को गंभीरता से लेते हुए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। पुलिस ने आरोपियों के परिजनों और नाते- रिश्तेदारों पर शिकन्जा कसने के साथ उनकी अवैध संपत्ति को ढहाने की भी पूरी तैयारी कर ली थी। इसी से घबराकर आरोपी चिंटू और सतीश भाऊ उंज्जैन के किसी रसूखदार के माध्यम से विजयनगर थाने में पेश हो गए। सरेंडर करने के बाद पुलिस पूछताछ के लिए उन्हें अन्यत्र ले गई। इस बीच आरोपी हेमू ठाकुर के भी आज ही सरेंडर किए जाने की चर्चाएं चल रहीं हैं।
शराब कारोबार पर वर्चस्व का है झगड़ा।
शराब के कारोबार पर कब्जा जमाने की जंग दो गुटों के बीच चल रही है। सोमवार को दोनों गुटों के लोग शराब सिंडिकेट के सत्त्य साईं चौराहा स्थित दफ्तर में समझौते के लिए जमा हुए थे। वहीं विवाद होने पर एक गुट के हेमू, चिंटू ठाकुर, सतीश भाऊ और अन्य ने दूसरे गुट के अर्जुन ठाकुर को गोली मार दी थी। घायल अर्जुन का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Related Posts
August 16, 2021 कांग्रेस कार्यालय पर विनय बाकलीवाल ने किया ध्वजारोहण
इंदौर : स्वतंत्रता दिवस की 75 वी वर्षगाँठ के अवसर पर इंदौर शहर व जिला काँग्रेस कार्यालय […]
April 14, 2021 अस्पताल के औचक निरीक्षण में विधायक शुक्ला ने जब्त किए 24 इंजेक्शन, उपलब्ध होने पर भी परिजनों से मंगवाए जा रहे थे रेमडेसीवीर
इंदौर : कोरोना के इलाज में उपयोगी रेमडेसीवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी की शिकायतें मिलने […]
August 10, 2024 करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी सहित 05 गिरफ्तार
धोखाधड़ी के आरोपी से डबल मुनाफे का लालच देकर गुजरात की गैंग ने हड़प लिए 04 करोड़ […]
January 25, 2020 स्वाद और संस्कृति की तरुण जत्रा का रंगारंग आगाज इंदौर : हीरक जयंती रहवासी संघ, महाराष्ट्र समाज राजेन्द्र नगर , तरुण मंच और शहर की 35 से […]
September 1, 2020 तीन सदस्यीय विशेष टास्क फोर्स में सदस्य बनाए गए डीपीओ अकरम शेख इंदौर : पुलिस महानिदेशक अभियोजन पुरुषोत्तम शर्मा ने एनडीपीएस के प्रकरणों में प्रदेश स्तर […]
January 31, 2022 शातिर मोबाइल चोर गिरफ्तार, 7 मोबाइल किए गए जब्त
इंदौर : महिला का मोबाइल चोरी करने वाला आरोपी, पुलिस थाना राजेन्द्र नगर की पकड़ में आया […]
October 11, 2020 भागवत हमें विवेक देने वाला ग्रंथ है- देवकीनन्दन दास महाराज
इन्दौर : भगवान ने सबको समान सुविधाएं दी हैं। हवा, पानी, रोशनी सहित प्रकृति के सारे तत्व […]