उज्जैन: रेलवे पुलिस के 2 जवानों के साथ मारपीट कर एके- 47 राइफल और कारतूस लूट कर ले गए बदमाशों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है।
आरपीएफ के एएसआई कमलेश शर्मा और हेड कॉन्स्टेबल राकेश कुशवाह के साथ ये वारदात हुई। वे ओवरहेड वायर चोरी की शिकायत पर 5-6 दिसंबर की रात बड़नगर- सुन्दराबाद स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक पर गश्त कर रहे थे, उसी दौरान कुछ संदिग्ध लोग उन्हें ट्रैक पर दिखाई दिए। उनमे से एक को उन्होंने पकड़ लिया पर उसके साथी भाग निकले। पुलिसकर्मी पकड़े गए व्यक्ति भगवान सिंह बलाई से पूछताछ कर ही रहे थे कि 10-12 की संख्या में बदमाश आये और दोनों पुलिसकर्मियों से मारपीट की। बदमाश हेड कॉन्स्टेबल राकेश कुशवाह की एके-47 राइफल और 20 कारतूस लूट कर भाग गए।
सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और आस- पास के इलाकों में बदमाशोंकि तलाश की पर वो हाथ नहीं आये। बदमाशों के हमले में घायल जवान राकेश कुशवाह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जीआरपी के साथ उज्जैन पुलिस के दाल बदमाशों की तलाश में भेजे गए हैं। फिलहाल बदमाश उनकी पकड़ में नहीं आए हैं।
Related Posts
July 11, 2025 मुख्यमंत्री रियल एस्टेट सहित अन्य क्षेत्रों के निवेशकों से करेंगे संवाद
मध्यप्रदेश ग्रोथ कॉन्क्लेव-इंदौर
शहरी विकास के ब्लूप्रिंट और भविष्य की योजनाओं पर […]
April 8, 2017 पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हर रोज हो सकता है बदलाव नई दिल्ली। कई विकसित देशों की तरह भारत में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना बदलाव […]
June 23, 2023 पर्यावरण संरक्षण में इंदौर में हुए काम अन्य जिलों के लिए अनुकरणीय
पर्यावरण को धर्म मानकर उसके संरक्षण के लिये सभी मिलकर काम करें।
एनजीटी की प्रिंसिपल […]
February 14, 2021 राजेन्द्र नगर पुलिस ने नाबालिग बच्ची को 3 घंटे में ढूंढकर किया परिजनों के सुपुर्द
इन्दौर : पुलिस थाना राजेन्द्र नगर में दिनाक 12 /02/21 को पिता के खेलने से मना करने पर […]
February 26, 2021 वर्ल्ड टेनिस टूर के बालिका वर्ग में वैष्णवी, नव्या, लक्ष्मी प्रभा और साइना ने सेमीफाइनल में बनाई जगह
इंटरनेशनल वर्ल्ड टेनिस टूर जूनियर आईटीएफ ग्रेड-5 टेनिस चैंपियनशिप।
इंदौर के डेनिम […]
August 23, 2022 अतिवृष्टि से उत्पन्न हालात का सीएम शिवराज ने लिया जायजा
इंदौर में महापौर पुष्यमित्र ने निगम अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश
भोपाल : […]
October 12, 2022 भारत के सांस्कृतिक पुनरुत्थान का लाभ पूरे विश्व और समूची मानवता को होगा – पीएम मोदी
श्री महाकाल लोक’ में सब कुछ अलौकिक, अविस्मरणीय, अविश्वसनीय है।
शिवराज और उनकी सरकार […]