फादर वर्गीस की थी अंतिम इच्छा की उनकी मृत्यु के बाद दफनाने की जगह किया जाए दाह संस्कार।
इंदौर: मंगलवार को शहर में एक ऐसी अनूठी घटना घटी जिसने दो समुदायों के बीच भाईचारा और सद्भाव को बढ़ावा देने का काम किया।अनूठी इस मायने में की एक ईसाई पादरी के अवसान पर उनकी अंतिम इच्छा के अनुरूप दफनाने की बजाय रामबाग मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार किया गया।
फादर वर्गीस आलेंगडन का निधन मंगलवार को हो गया। देश की एकता – अखंडता और समाज में सद्भाव, प्रेम और भाईचारे को बढ़ाने में ताउम्र लगे रहे फादर वर्गीस ने इच्छा जताई थी कि मृत्यु के बाद उनके पार्थिव शरीर को दफनाने की बजाए उसका दाह संस्कार किया जाए। इसके चलते रेड चर्च में प्रार्थना और अंतिम दर्शन के बाद फादर वर्गीस की पार्थिव देह रामबाग मुक्तिधाम ले जाई गई और उनकी अंतिम इच्छा के अनुरूप दाह संस्कार किया गया।
फादर वर्गीस का जन्म केरल में हुआ था। अस्सी के दशक में वे मप्र के सागर में आकर वहां चर्च का कामकाज संभालने लगे। बाद में वे इंदौर आ गए। फादर वर्गीस युवाओं के लिए खासतौर पर काम करते थे। उन्होंने दो समुदायों में आपसी सद्भाव को बरकरार रखने के साथ उसे मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई।
Related Posts
August 25, 2024 इंदौर में जल जमाव और ट्रैफिक जाम को लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से किया जवाब – तलब
अधिकारियों को दिये निर्देश, पानी की निकासी का करें उचित प्रबंध।
इंदौर : मुख्यमंत्री […]
April 4, 2020 न्यायपालिका के न्यायाधीश और कर्मचारी कोरोना फण्ड में देंगे अंशदान इंदौर : मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने महामारी कोविड-19 से निपटने के […]
February 10, 2021 बुजुर्ग भिक्षुकों के साथ अमानवीय बर्ताव के मामले में उपायुक्त सोलंकी व 6 और मस्टर कर्मी पाए गए दोषी।
इंदौर : 26 जनवरी को निगम की गाड़ी में भरकर भिक्षुक बुजुर्गों को निगम सीमा से बाहर छोड़े […]
February 5, 2023 भंग की तस्करी में लिप्त आरोपी को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया
इंदौर : भांग की तस्करी करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच ने धर - दबोचा। आरोपी के कब्जे […]
October 29, 2019 भाई दूज पर बहनों ने की भाइयों की लंबी आयु की कामना इंदौर : पांच दिवसीय दीपोत्सव का समापन मंगलवार को भाई दूज के साथ हुआ। भाई- बहन के स्नेह […]
September 29, 2021 प्रेस्टीज समूह के चेयरमैन डॉ. डेविश जैन ग्लोब ऑयल अवार्ड से सम्मानित
इंदौर : प्रेस्टीज एजुकेशन फाउंडेशन के चेयरमैन व प्रेस्टीज ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के […]
September 30, 2020 जैसी भी हो, बहुत सुंदर हो तुम…
सुंदर हो तुम
यूंही कह दो ना आज,कि सुंदर हो तुम।उलझी हुई सी भागती दौड़ती भी,पसंद हो […]