राजकीय सम्मान के साथ स्व. महेश जोशी का किया गया अंतिम संस्कार, गणमान्य लोगों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

  
Last Updated:  April 10, 2021 " 07:33 pm"

इंदौर : काँग्रेस वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री महेश जोशी का पूरे राजकीय सम्मान के साथ रामबाग मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। बेटे पिंटू ने उन्हें मुखाग्नि दी। कांग्रेस, बीजेपी सहित राजनीतिक दलों के नेता व शहर के गणमान्य नागरिक स्व. जोशी को अंतिम विदाई देने पहुंचे। कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे महेश जोशी का शुक्रवार को लम्बी बीमारी के बाद भोपाल में निधन हो गया था।

नर्मदा को इंदौर लाने में स्व. जोशी की बड़ी भूमिका रही।

अंतिम संस्कार के बाद रखी गई श्रद्धांजलि सभा में शहर काँग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने कहा कि माँ नर्मदा को इंदौर लाने में महेश जोशी ने अग्रणी भूमिका निभाई थी। इंदौर शहर के विकास में उनका असाधारण योगदान रहा। वे विलक्षण प्रतिभा के धनीं थे।

जेहन में हमेशा जिंदा रहेंगे।

पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने स्व. जोशी के साथ राजनीतिक सफर को लेकर अपनी यादों को ताजा करते हुए कहा कि उनकी उँगली पकड़कर राजनीति की शुरुआत की थी। वे हमारे जेहन में हमेशा जिंदा रहेंगे।
कांग्रेस व बीजेपी के कई नेताओं व गणमान्य लोगों ने भी स्व. जोशी को शब्दसुमन अर्पित किए।

इसके पूर्व शनिवार दोपहर स्व. महेश जोशी का पार्थिव शरीर भोपाल से इंदौर लाया गया और उनके ओल्ड पलासिया स्थित निवास पर अंतिम दर्शनार्थ रखा गया। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन,मंत्री तुलसी सिलावट, विधायक महेंद्र हार्डिया,गोपी नेमा, जीतू पटवारी ,कृपाशंकर शुक्ला ,सत्यनारायण पटेल,संजय शुक्ला ,विपिन वानखेड़े, अशोक धवन,मनोहर धवन,राजेश शर्मा,राजेश चौकसे ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालो में कई व्यापारी, उद्योगपति और शहर के विशिष्टजन भी शामिल थे।

प्रतिदिन सुबह 11 से 5 बजे तक उनके निवास E-1 ओल्ड पलासिया(इंदौर) पर शोक संवेदना व्यक्त की जा सकेगी। शोक बैठक कोविड का असर कम होने के बाद आयोजित की जाएगी।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *