इंदौर : कोरोना संक्रमण का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तो शासन- प्रशासन के भी हाथ- पैर फूलने लगे हैं। डोर टू डोर सैम्पल कलेक्शन भी बन्द कर दिया गया है। अब लक्षण नजर आने पर लोगों को खुद ही फीवर क्लीनिक जाकर अपना परीक्षण कराना होगा। हालांकि राहत भरी खबर ये है कि अब फीवर क्लीनिक पर जांच मुफ्त में होगी, उसका कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। इससे निजी लैब की मनमानी और लूट पर रोक लग सकेगी।
बहरहाल, मंगलवार 8 सितंबर को कोरोना का ग्रोथ रेट 11 फीसदी से ज्यादा रहा। वहीं डेथ रेट 2.79 फीसदी दर्ज किया गया। ये औसत देश और प्रदेश के औसत से ज्यादा है।
287 नए संक्रमित मरीज मिले।
मंगलवार को 1166 सैम्पल लिए गए। 2550 सैम्पलों की जांच की गई। 2247 निगेटिव पाए गए। 287 में संक्रमण की पुष्टि की गई। 16 रिपीट पॉजिटिव निकले।
आज दिनांक तक की बात करें तो 238820 सैम्पल्स की जांच की गई। इनमें से 15452 सैम्पल पॉजिटिव पाए गए।
5 और संक्रमित मरीजों की मौत।
मंगलवार को 5 संक्रमित मरीज अपनी जिंदगी से महरूम हो गए।इन्हें मिलाकर अब तक कुल 432 मरीज कोरोना का निवाला बन गए हैं।
220 मरीज कोविड अस्पतालों से किए गए डिस्चार्ज।
मंगलवार को 220 मरीजों ने कोरोना के चक्रव्यूह को भेदने में सफलता पाई। इन्हें मिलाकर अब तक 10719 मरीज कोरोना से मुक्त हो चुके हैं। इनका औसत देखा जाए तो 69 फीसदी मरीज कोरोना को शिकस्त देने में कामयाब रहे हैं। 4301 मरीजों का उपचार चल रहा है।
Related Posts
October 11, 2020 भागवत हमें विवेक देने वाला ग्रंथ है- देवकीनन्दन दास महाराज
इन्दौर : भगवान ने सबको समान सुविधाएं दी हैं। हवा, पानी, रोशनी सहित प्रकृति के सारे तत्व […]
August 5, 2021 दंगल में मंगल : कुश्ती में रवि दाहिया का स्वर्ण या रजत पक्का
ओलिम्पिक विशेष
भारत को बैडमिंटन में लगातार तीन ओलंपिक से पदक मिला है तो, कुश्ती में […]
September 4, 2024 नाबालिग सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर के साथ मित्र के दोस्तों ने किया दुष्कर्म
इंदौर : रील बनाने गई नाबालिग सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के साथ गैंग रेप की घटना सामने आई […]
August 15, 2021 अच्छे आचरण से समाज के सामने पेश करें मिसाल, केंद्रीय जेल से रिहा हुए कैदियों को गृहमंत्री ने दी नसीहत
इंदौर : "एक पल की गलती, लंबे समय तक पश्चाताप बनके रहती है, लेकिन इससे हमें आने वाले […]
February 26, 2021 एनसीसी कैडेट्स को ‘सड़क सुरक्षा- जीवन रक्षा’ की अहमियत से कराया गया अवगत
इंदौर : देशभक्ति से वीरगति मिलती है जबकि तेज गति हमें दुर्गति की ओर ले जाती है । घर से […]
October 11, 2021 कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए निकाली गई सांकेतिक यात्रा, देश की सबसे विशाल चुनरी मां बिजासन को की अर्पित
इंदौर : सामाजिक सरोकारों से जुड़े संकल्पों को लेकर नवरात्रि के पावन पर्व पर माँ की […]
June 5, 2020 महाकाल के दर्शनों के लिए अब करानी होगी बुकिंग उज्जैन : कोरोना संक्रमण के दौर में नई व्यवस्था के तहत महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए […]