इंदौर : सुने मकानों की रैकी कर चोरी करने वाले 02 बदमाश अपने नाबालिग साथी सहित हीरानगर पुलिस की गिरफ्त में आ गए।कई सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद इन बदमाशों को पकड़ा जा सका। आरोपियो के कब्जे से लेपटॉप, सोने-चांदी के जेवर, चांदी के सिक्के, नकदी, आर्टीफिशियल ज्वैलरी एवं अन्य कीमती सामान सहित लाखों का माल बरामद किया गया आरोपियों से पूछताछ में थाना हीरानगर क्षेत्र की 02 नकबजनी की घटनाओं का भी खुलासा हुआ है।
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि, वे सूने मकान से कीमती वस्तुओं को चोरी कर उसे सस्ते दामों पर अन्य लोगो को बेच देते थे, और उनसे प्राप्त पैसो से अपने महंगे शौक एवं गर्लफेंड का खर्चा उठाते थे। आरोपियों एवं विधि का उल्लंघन करने वाले बालक से उक्त घटनाओं के अतिरिक्त अन्य घटनाओं के संबंध में भी मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की जा रही है, जिससें अन्य घटनाओं के भी खुलासा होने की संभावना है।
ये हैं गिरफ्तार आरोपियों के नाम पते।
(1) दीपक धाकड़ पिता बबलू धाकड़ उम्र 20 साल नि. सुखलिया गांव थाना बाणगंगा इंदौर।
(2) आशीष पिता धन्नालाल कलम उम्र 18 साल नि. 285/4 स्कीम नंबर 78 थाना लसुड़िया जिला इंदौर।
(3) 01 विधि का उल्लंघन करने वाला बालक।
Related Posts
December 11, 2020 इंदौर आगमन पर शिवराज- सिंधिया का बीजेपी नेताओं ने किया स्वागत, दोनों नेताओं ने निजी कार्यक्रमों में की शिरकत
इंदौर : सीएम शिवराजसिंह चौहान और राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार शाम […]
October 16, 2022 प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प को मुख्यमंत्री चौहान ने पूरा किया – गृहमंत्री शाह
मेडिकल, इंजीनियरिंग की पढ़ाई हिंदी में होना शिक्षा जगत में नया प्रकाश - मुख्यमंत्री […]
March 4, 2023 खाकी के संग बिखरे जनजातीय लोक संस्कृति के रंग
इंदौर : इंफोसिस फाउंडेशन और भारतीय विद्या भवन बंगलुरु के संयुक्त तत्वाधान में जनजातीय […]
October 22, 2022 रीवा में भीषण बस दुर्घटना में 15 लोगों की मौत, 27 घायल
इंदौर : मध्य प्रदेश के रीवा जिले में नेशनल हाईवे-30 सोहागी पहाड़ पर बीती रात भीषण बस […]
March 11, 2022 नकली सर्वर के जरिए विदेशी मुद्रा व्यापार के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार का नकली (डमी) सर्वर बना कर करोडो की ठगी करने वाली […]
May 24, 2024 दोपहियां वाहन चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
दो मोटरसाइकिल और एक बुलेट की गई जब्त।
आरोपियों ने यशवंत प्लाजा की पार्किंग से चुराए […]
August 14, 2022 कैलाश विजयवर्गीय ने अमेरिका में मनाया आजादी का अमृत महोत्सव
इंदौर : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय इन दिनों अमेरिका के प्रवास पर […]