इंदौर : गणेश चतुर्थी के मौके पर भाजपा कार्यालय पर भी विघ्नहर्ता श्री गणेश की विधिवत स्थापना की गई। राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश एवं नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने मंत्रोच्चारण के बीच पूर्ण वैदिक रीति से विघ्नहर्ता की प्रतिमा स्थापित की।
इसके पूर्व गणपति बप्पा मोरिया के उद्घोष और ढोल की थाप पर झूमते हुए कार्यकर्ताओं भगवान श्री गणेश की प्रतिमा को कार्यालय लेकर आए। विघ्नहर्ता की स्थापना के बाद पूजा अर्चना एवं आरती की गई। इस दौरान पूरा कार्यालय भक्तिमय हो उठा।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कृष्ण मुरारी मोघे, नगर महामंत्री सुधीर कोल्हे,श्रीमती सविता अखंड, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता,पूर्व इंदौर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, कमल वाघेला, अश्विनी शुक्ल ,नगर उपाध्यक्ष मुकेश मंगल, प्रकाश राठौर, सह मीडिया प्रभारी नितिन द्विवेदी, नगर मंत्री श्रीमती ज्योति पंडित, सह कार्यालय मंत्री नितिन पांडे,महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती शैलजा मिश्रा,पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष रघु यादव, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ संयोजक पप्पू ठाकुर, श्रीमती वृंदा गौड़ ,श्रीमती ज्योति तोमर सहित कार्यकर्तागण मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Related Posts
November 18, 2019 जस्टिस बोबडे ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ली नई दिल्ली : जस्टिस शरद अरविंद बोबडे ने सुप्रीम कोर्ट के 47वें चीफ़ जस्टिस के रूप में शपथ […]
November 28, 2023 बावड़ी हादसे को लेकर दायर जनहित याचिकाओं पर हाइकोर्ट ने जारी किए नोटिस
रामनवमी पर बालेश्वर मंदिर बावड़ी हादसे में हुई 36 थी लोगों की मौत।
इंदौर : बालेश्वर […]
June 13, 2021 सेल्फी का शौक पड़ा महंगा, राजेन्द्र नगर रेलवे ब्रिज से गिरकर युवती की मौत
इंदौर : सेल्फी के शौक ने एक युवती को जिंदगी से ही महरूम कर दिया।दरअसल, सिलीकान सिटी की […]
October 1, 2020 हाथरस की घटना के विरोध में कांग्रेसियों ने बनाई मानव श्रृंखला
इंदौर। उत्तर प्रदेश के हाथरस में युवती से गैंगरेप के बाद उसकी जघन्य हत्या के विरोध में […]
May 23, 2023 एच एम आई तकनीक से ऊर्जीकृत हुआ प्रदेश में पहला 220 के व्ही स्तर का पॉवर ट्रांसफार्मर।
एम पी ट्रांसको का नवाचार।
जबलपुर : एमपी ट्रांसको (मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी) […]
November 7, 2023 कांग्रेस ने बेटियों की कल्याणकारी योजनाएं बंद करने का पाप किया था
प्रदेश की हर बेटी का चेहरा खुशी से जगमगाता रहे,ये भाजपा की जिम्मेदारी है - रमेश […]
October 10, 2021 पालदा स्थित अग्रवाल अग्रवाल गृह उद्योग पर छापा, 12 लाख रुपए मूल्य के मिलावटी खाद्य पदार्थ किए जब्त
इंदौर : नवरात्रि में उपवास में काम आने वाले खाद्य पदार्थों में अमानक पदार्थों की मिलावट […]