इंदौर : एआईसीटीएसएल द्वारा महिला सशक्तिकरण और स्वावलंबन की मंशा के साथ संचालित पिंक बस का औपचारिक शुभारंभ संस्कृति और पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर किया।एआईसीटीएसएल की एमडी, निगमायुक्त प्रतिभा पाल भी इस दौरान मौजूद रही। दोनों अतिथियों ने पिंक बस में सवारी का भी लुत्फ उठाया। इस मौके पर पिंक बस को गुब्बारों से सजाया गया था।
प्रदेश की पहली महिला चालक यात्री बस।
एआईसीटीएसएल फिलहाल दो पिंक बसों का संचालन करने जा रहा है। महिला सशक्तिकरण और स्वावलम्बन का प्रतीक इन दोनों बसों में सवारी के साथ चालक व परिचालक भी महिलाएं ही होंगी। महिला चालक रितु नरवाले और अर्चना कटारे को एक माह का पिंक आई बस संचालन का ट्रेनिंग दिया गया। बाद में 2 सितंबर से इन महिला चालक के साथ पिंक बस का ट्रायल रन भी सफलतापूर्वक किया गया। इन बसों में लक्ष्मी असवरा और पुष्पा चौहान परिचालक के रूप में कार्यरत हैं।
बीआरटीएस पर चलेंगी पिंक बसें।
यह पिंक बसें सीसीटीवी कैमरे, ऑन बोर्ड यूनिट, सेंसर डोर के साथ महिला सशक्तिकरण संबंधी विचारों से सज्जित हैं। ये बसें महिला चालक के साथ प्रातः 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक 5 फेरे (निरंजनपुर – राजीव गांधी – निरंजनपुर) लगाएंगी। (इसके बाद बस का संचालन महिला परिचालक के साथ रात्रि 10:15 तक किया जाएगा। )प्रतिदिन इन दो पिंक बसों में लगभग दो हजार महिलाएं सफर करती हैं।
Related Posts
September 3, 2020 थम नहीं रहा कोरोना का संक्रमण , प्रतिदिन ढाई सौ से ज्यादा मिल रहे संक्रमित मरीज..! इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रतिदिन ढाई सौ से […]
January 30, 2021 निराश्रित बुजुर्गों को आसरा देने की गोल्ड कॉइन ट्रस्ट ने की पहल
इंदौर : निराश्रित बुजुर्गों के साथ घटित हुई घटना के बाद सामाजिक संस्थाएं आगे आई हैं। […]
February 11, 2023 महापौर ने जोन कार्यालयों पर लगे शिविरों का किया निरीक्षण।
व्यवस्थाओं का लिया जायजा, करदाताओं से की चर्चा।
लोक अदालत के तहत लगाए गए शिविरों में […]
January 26, 2024 राहगीरों के मोबाइल लूटने वाले दो बदमाश पकड़े गए
इंदौर : राहगीरो से लूट करने वाली गैंग के दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच इंदौर ने गिरफ्तार […]
November 17, 2021 सीएम शिवराज से मिले सचिन तेंडुलकर, स्मृति चिन्ह भेंटकर सीएम ने किया स्वागत
भोपाल : मप्र में अपने फाउंडेशन के जरिए गरीब आदिवासी बच्चों का जीवन संवारने के लिए किए […]
April 13, 2021 दो पुलिसकर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर आग से बचाई गाय- बछड़े की जान
इंदौर : पीली गैंग और खाकी के अत्याचारी कारनामों के चर्चे तो खूब हो रहे हैं लेकिन इस […]
February 12, 2023 कान्ह,सरस्वती नदी के पुनर्जीवन की मांग को लेकर अभ्यास मंडल ने किया धरना आंदोलन
बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन हुए शामिल ।
इंदौर : सामाजिक संस्था अभ्यास मंडल ने कान्ह […]