इंदौर : खंडवा रोड पर भंवरकुआ से तेजाजी नगर के बीच बनने वाली सड़क भविष्य की योजनाओं को ध्यान में रखकर बनाई जाएगी। सांसद शंकर लालवानी ने भविष्य की ज़रुरतों के हिसाब से मेट्रो और एलिवेटेड ब्रिज के लिए बीच में तीन मीटर जगह छोड़ने के लिए कहा है।
जनप्रतिनिधियों- अधिकारियों के साथ की बैठक।
खंडवा रोड पर निरीक्षण के पहले सांसद शंकर लालवानी ने रेसीडेंसी कोठी पर जनप्रतिनिधियों, संगठन से जुड़े वरिष्ठजनों एवं अधिकारियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता मधु वर्मा, जीतू जिराती, निगमायुक्त प्रतिभा पाल समेत वरिष्ठजन उपस्थित थे। लालवानी ने कहा कि इस सिक्स लेन सड़क के दोनों ओर 3 मीटर के फुटपाथ का निर्माण किया जाएगा। इस सड़क के विस्तार से न केवल ट्रैफिक सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र के निवासियों को भी आवागमन में सुविधा होगी। सांसद लालवानी ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ मौके पर जाकर निरीक्षण भी किया और सड़क विस्तार में आ रही बाधाओं को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए।
Related Posts
May 21, 2021 वरिष्ठ नेता मोघे ने सीएम शिवराज को दिए कई सुझाव, ग्रामीण इलाकों में टेस्टिंग बढाने पर दिया जोर
इंदौर : मुख्यमंत्री द्वारा गुरुवार को इंदौर में आहूत की गई कोरोना समीक्षा बैठक में जिले […]
January 18, 2022 ऑफलाइन ही होगी देवी अहिल्या विवि की परीक्षाएं, हाई कोर्ट ने याचिका का निराकरण करते हुए दिए आदेश
इंदौर : देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी की परीक्षा ऑफलाइन जारी रहेगी। परीक्षाएं ऑनलाइन करवाने […]
July 9, 2021 कोरोना व कमलनाथ के कारण विकास कार्य हुए प्रभावित, नरोत्तम ने कसा तंज
इंदौर : लंबे समय से इंदौर में पदस्थ अधिकारियों के जल्द तबादले होंगे। पेट्रोल- डीजल पर […]
December 26, 2020 भोपाल में अटलजी की भव्य प्रतिमा का सीएम शिवराज ने किया अनावरण
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के शौर्य स्मारक चौराहे के पास देश के […]
October 20, 2019 सावरकर ने नहीं मांगी थी अंग्रेजों से माफी – मौर्य इंदौर : यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को इंदौर प्रवास पर थे। उन्होंने […]
June 5, 2022 सांसद लालवानी ने पेश किया 3 साल का रिपोर्ट कार्ड
कांडला पोर्ट से कोलकाता तक कनेक्टिविटी हरदा-बैतूल सड़क के माध्यम से हुई […]
March 23, 2022 आइये अर्जुन बनने का प्रयास करते हैं…
डॉ. संजय लोंढे
द कश्मीर फाइल्स फ़िल्म में चार किरदार हैं:-मिथुन चक्रवर्ती - ब्रह्म […]