इंदौर : 14 वर्ष से गुमशुदा व्यक्ति को चंदन नगर पुलिस ने ढूंढ निकाला। जगदीश प्रजापत निवासी राज नगर के परिजनों ने उसके मिलने की आस छोड़ दी थी। गुमशुदा व्यक्ति द्वारा आधारकार्ड अपडेट कराने पर उसका आधारकार्ड पैतृक ग्राम भीलवाड़ा राजस्थान पहुंचा जिसके जरिए पुलिस ने उसे ढूंढ लिया।
बीती 27 सितम्बर को गुमशुदा जगदीश प्रजापत के परिजनों को अचानक सूचना मिली कि उनके पैतृक ग्राम भीलवाड़ा राजस्थान में जगदीश प्रजापत के नाम से आधार कार्ड अपडेट होकर आया है, तत्काल जगदीश के परिजन थाना चंदन नगर पर सूचना देने पहुंचे। चंदन नगर पुलिस द्वारा तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर जांच में ली गई। पुलिस ने उसके आधारकार्ड के मोबाइल नम्बर को सर्च किया तो गुमशुदा की लोकेशन पुणे महाराष्ट्र की आई। लोकेशन के आधार पर पुलिस ने जगदीश प्रजापत पिता गणेश प्रजापत उम्र 33 साल निवासी राज नगर इन्दौर को अपनी अभिरक्षा में लिया और इंदौर लाकर परिजनों के सुपुर्द किया। 14 वर्ष बाद जगदीश के मिलने पर परिजनों ने थाने में मिठाई बांटी और थाने के समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया ।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक दिलीप कुमार पुरी, उनि लोकेन्द्र सिंह खड़ेल,आर जितेन्द्र सिंह प्रजापति की सराहनीय भूमिका रही।
Related Posts
April 24, 2021 संस्था आनंद गोष्ठी ने मनाया पृथ्वी दिवस, हवन, पूजन के साथ जैव, पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प
इंदौर : संस्था आनन्द गोष्ठी का पृथ्वी दिवस पर महा अभियान हर घर आंगन में हवन, पूजन, […]
April 15, 2020 एक कैनवास 21 पेंटिंग्स, शीर्षक ‘कोरोना हारेगा, भारत जीतेगा’ इंदौर : लॉकडाउन की अवधि में घर में रहकर भी हम अपनी रुचि, अपने शौक, अपने हुनर को जारी […]
January 30, 2022 ऑनलाइन कपड़ों की मार्केटिंग की डीलरशिप देने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : आँनलाइन कपड़ों की दुकान की डीलरशीप देने के नाम पर लोगो से ठगी करने वाला आरोपी, […]
September 15, 2022 दयानंद अस्पताल जिला प्रशासन ने किया सील
अस्पताल में नही हो रहा था निर्धारित चिकित्सा प्रक्रिया का पालन।
अस्पताल में कार्यरत […]
September 23, 2019 हनी ट्रैप मामला: फिर बिगड़ी आरोपी आरती की तबियत, एमवायएच में किया भर्ती इंदौर : हाई प्रोफाइल हनी ट्रैप मामले की प्रमुख आरोपी आरती की तबियत सोमवार सुबह फिर […]
December 19, 2020 श्रम न्यायालय के अस्तित्व को समाप्त करने के प्रयासों का अभिभाषकों ने किया विरोध
इंदौर : मप्र श्रम एवं औद्योगिक न्यायालय अभिभाषक संघ के अध्यक्ष गिरीश पटवर्धन और अन्य […]
September 30, 2021 तीन बार व रेस्टोरेंट के अवैध निर्माण किए धराशायी
माफिया विरोधी अभियान के तहत गुरुवार को अवैध निर्माण करने और अवैध रूप से शराब बेचने पर 3 […]