इंदौर : शहर में कोरोना का ग्राफ उछाले नहीं मार रहा है पर कम भी नहीं हो रहा है। करीब एक सप्ताह से ज्यादा समय हो गया, नए संक्रमितों का आंकड़ा प्रतिदिन 18 सौ से ज्यादा दर्ज हो रहा है। ग्रोथ रेट भी 17 से 20 फ़ीसदी के बीच बना हुआ है।
1832 नए संक्रमित मिले।
शुक्रवार 30 अप्रैल को 7284 आरटी पीसीआर और 3216 रेपिड एंटीजन सैम्पल लिए गए। 10475 सैम्पलों की टेस्टिंग की गई। 8563 निगेटिव पाए गए। 1832 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 36 रिपीट पॉजिटिव निकले। 44 जांच योग्य नहीं होने से खारिज किए गए।
आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 11 लाख 75 हजार 46 सैम्पल लिए गए। इनमें से अब तक कुल 1 लाख 12 हजार 672 पॉजिटिव पाए गए। 99 हजार से ज्यादा ठीक भी हो चुके हैं।
1213 मरीज किए गए डिस्चार्ज।
शुक्रवार को 1213 मरीज कोरोना को हराकर घर लौटे। इसी के साथ अबतक कुल 99533 मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं। 11992 का इलाज चल रहा है।
8 मरीजों ने तोड़ा दम।
शुक्रवार को 8 मरीज ऐसे रहे जिन्होंने कोरोना के समक्ष समर्पण कर दिया। इन्हें मिलाकर अबतक कुल 1147 मरीज कोरोना संक्रमण के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं।
Related Posts
July 12, 2022 शिव ‘राज’ का तोहफा, अब 21 वर्ष के युवा पार्षद भी बन सकेंगे स्थानीय निकायों के अध्यक्ष
भोपाल : मध्यप्रदेश नगर पालिका और नगर परिषद अध्यक्ष की आयु सीमा 25 से घटाकर 21वर्ष करने […]
April 11, 2023 खंडवा रोड पर आकार लेगा तीसरा आईटी पार्क
21 मंजिला आईटी पार्क के निर्माण हेतु 430 करोड़ रुपए के टेंडर को दी गई […]
March 12, 2025 एमवाय अस्पताल में एक करोड़ रुपए की लागत से 10 नई अत्याधुनिक डायलिसिस मशीनें स्थापित
चिकित्सालय की पाँचवीं मंजिल पर किया गया नई डायलिसिस यूनिट का लोकार्पण।
चिकित्सालय […]
October 6, 2024 लालबाग में आयोजित घूमर गरबा महोत्सव में पहुंचे मंत्री विजयवर्गीय
इंदौर : शहर के लालबाग पैलेस में गरबा महोत्सव की धूम मची हुई है। यहां नौ दिवसीय 'घूमर' […]
November 14, 2019 28-29 दिसंबर को होनेवाले ब्रह्मोत्सव-2 के लिए हुआ भूमिपूजन इंदौर : श्री परशुराम महासभा इंदौर के बैनर तले 'ब्रह्मोत्सव-2' का आयोजन आगामी 28 व 29 […]
November 10, 2022 बेहतर करने की गुंजाइश हर समय होती है, स्वच्छता में इंदौर के सर्वोच्च स्थान को रखेंगे बरकरार
स्मार्ट सिटी, मेट्रो, ट्रैफिक मैनेजमेंट, गुड गवर्नेंस, वायु गुणवत्ता पर करेंगे […]
April 4, 2023 योजना क्रमांक 155 में फिर से आवास मेला लगाएगा आईडीए
5 से 12 अप्रैल तक आयोजित होगा आवासीय मेला।
फ्लैट देखने के साथ मौके पर ही आवेदन […]