इंदौर : स्कीम नम्बर 94 निवासी एक युवती की शिकायत पर पुलिस के ‘वी केयर फ़ॉर यू’ प्रकोष्ठ ने उसे ब्लैकमेल कर रहे आरोपी युवक को बंदी बना लिया। आरोपी पीयूष पिता राजेन्द्र अग्रवाल उम्र 22 वर्ष मूल हरदा का निवासी होकर फिलहाल स्कीम नम्बर 94 स्थित गुलाब बाग कॉलोनी में रह रहा था।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता और आरोपी युवक 2 वर्षों से एक- दूसरे से परिचित हैं। दोनों विजयनगर स्थित एक प्राइवेट कम्पनी में नौकरी करते थे। परिचय बढा तो दोनों में नजदीकियां बढ़ी। साथ घूमने- फिरने के दौरान आरोपी पीयूष ने युवती के साथ बिताए अंतरंग पलों के फोटो और वीडियो बना लिए। बाद में दोनों की दोस्ती टूट गई तो आरोपी पीयूष युवती के अंतरंग फ़ोटो व वीडियो उसके नाते- रिश्तेदारों व परिचितों को भेजने की धमकी देकर उसपर मिलने के लिए दबाव बनाने लगा। युवती ने उसकी धमकी और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर वी केयर फ़ॉर यू में शिकायत कर दी। इसके बाद वी केयर फ़ॉर यू की टीम ने आरोपी पीयूष की घेराबंदी कर उसे घर दबोचा। बाद में उसे खजराना पुलिस के हवाले कर दिया गया।
Related Posts
January 14, 2025 तुलसी नगर के सोमेश्वर महादेव मंदिर में आस्था व उल्लास से मना प्रथम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव
इंदौर : तुलसी नगर कॉलोनी के बी सेक्टर स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर में प्रथम प्राण […]
April 28, 2020 पत्थरबाजों ने जेल में भी फैलाया संक्रमण, 19 हुए संक्रमित इंदौर : पुलिस, डॉक्टर्स और पैरामेडिकल स्टॉफ पर हमला करने वाले आरोपी अब जेल में रह कर […]
July 31, 2024 निगम के बजट में आम आदमी पर बढ़ाया करों का बोझ
संपत्ति और जलकर की दरों में की गई वृद्धि।
इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा […]
March 18, 2022 गुजरात सरकार का ऐलान, स्कूलों में पढ़ाई जाएगी श्रीमद भगवत गीता
गांधीनगर : चुनाव से पहले गुजरात सरकार ने स्कूलों में श्रीमद भगवत गीता पढ़ाने का फैसला […]
August 12, 2021 रफी मोहम्मद शेख ने जीता मीडिया सीरीज सीजन – 2 बैडमिंटन स्पर्धा का खिताब, विजयवर्गीय ने किया पुरस्कार वितरण
इंदौर : डीएवीवी के खंडवा रोड स्थित जिम्नेशियम हॉल में आयोजित मीडिया सीरीज सीजन- 2 […]
January 16, 2022 लोकमान्य नगर की महिलाओं की सफाई के प्रति जागरूकता को सरकार भी मानती है- उषा ठाकुर
इंदौर : एक गरिमामय समारोह में धर्मस्व एवम संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने सांसद शंकर […]
July 3, 2020 महिलाकर्मियों का यौन उत्पीड़न रोकने के लिये नगर निगम में 5 सदस्यीय समिति का गठन इंदौर : नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश और यौन उत्पीडन […]