इंदौर गौरव दिवस के रूप में मनाया गया मां अहिल्या का जन्मोत्सव

  
Last Updated:  May 31, 2023 " 07:20 pm"

108 भजन मंडलियों और 85 बैंड ने पेश की सुरीली प्रस्तुतियां।

भगवान शिव का जल से अभिषेक किया गया।

मंत्री उषा ठाकुर ने भजनों की धुन के साथ की परिक्रमा।

इंदौर : प्रातः स्मरणीय लोक माता देवी अहिल्या का जन्मदिन इंदौर गौरव दिवस रूप में आस्था व उल्लास के साथ मनाया गया। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने सुबह राजबाडा पहुंचकर माता अहिल्या की प्रतिमा पर अहिल्या जन्मोत्सव समिति के पदाधिकारियों के साथ माल्यार्पण किया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी इंदौर आकर राजवाड़ा पहुंचे और मां अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तमाम अतिथियों ने प्रतिमा के सामने शिव जलाभिषेक किया और भजन मंडलियों के साथ भजनों की धुन पर अहिल्या प्रतिमा की परिक्रमा भी की। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों को पर्यावरण बचाओ व विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में तम्बाकू का सेवन रोकने का संकल्प भी दिलाया।

108 भजन मंडलियों और 85 बैंड ने दी सुरीली प्रस्तुतियां।

राजवाड़ा पर मां अहिल्या प्रतिमा उद्यान में 108 भजन मंडलियों ने सुमधुर भजनो की प्रस्तुति दी, वहीं शहर के प्रसिद्ध 85 बैंड ने मां अहिल्या के चरणों में अपनी प्रस्तुति दी। इस मौके पर श्री रामाधार साधक न्यास के पंजीकृत सदस्यों ने भी भगवान शिव का जलाभिषेक कर माँ अहिल्या की परिक्रमा की। महाराष्ट्र के ढोल पतक ने भी माँ अहिल्या की परिक्रमा कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *