खंडवा : इंदिरा सागर बाँध के ऊपरी नर्मदा कछार में जारी भारी वर्षा के बाद नर्मदा नदी में जल का अत्याधिक प्रवाह हो रहा है। शनिवार को प्रातः 11 बजे की स्थिति में गेट संचालन द्वारा तवा बाँध से 3173 क्यूमेक्स एवं बरगी बाँध द्वारा 1338 क्यूमेक्स जल राशि छोड़ी जा रही थी। दोपहर बाद इसमें बढ़ोतरी कर 3177 क्यूमेक्स जलराशि छोडी जा रही है। इसके कारण इंदिरा सागर जलाशय में कुल जल आवक लगभग 7500 क्यूमेक्स तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।
इंदिरा सागर बांध के बाढ़ नियंत्रण प्रकोष्ठ प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए और अपस्ट्रीम में अतिवृष्टि की स्थिति के चलते अगले 24 से 48 घंटे में इंदिरा सागर पॉवर स्टेशन के बाँध के रेडियल गेटों का संचालन कर अतिरिक्त जल राशि को छोड़े जाने की संभावना है। बाढ़ नियंत्रण प्रकोष्ठ के प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि इंदिरा सागर बांध के गेट 27 जुलाई को सुबह 4 बजे तथा ओंकारेश्वर सागर बांध के गेट प्रातः 6 बजे खोले जाने की संभावना है। उन्होंने बताया कि यह सूचना बाँध के डाउनस्ट्रीम में जन सामान्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई हेतु जारी की गई है। इंदिरा सागर पॉवर स्टेशन बाँध के रेडियल गेट्स से होने वाले जल प्रवाह की मात्रा के संबंध में सूचना पृथक से जारी की जाएगी।
Related Posts
September 27, 2023 चुनाव लड़ने की इच्छा नहीं थी पर पार्टी का आदेश सर्वोपरि: विजयवर्गीय
इंदौर : विधानसभा क्रमांक1से भाजपा ने कैलाश विजयर्गीय को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। […]
May 18, 2021 टीकाकरण की स्लॉट बुकिंग पर दलालों का कब्जा, दो आरोपी गिरफ्तार
बैतूल : निजी अस्पतालों की मनमानी और जीवनरक्षक दवाओं की कालाबाज़ारी ख़बरें लगातार सामने आ […]
December 21, 2022 रेलवे के यूटीएस ऑन मोबाइल एप को मिल रहा यात्रियों का अच्छा प्रतिसाद
बीते पांच माह में 1.66 लाख यात्रियों ने एप के जरिए टिकट बुक कराए।
इंदौर : यूटीएस ऑन […]
October 28, 2023 मिलावटी सौंफ के गोरखधंधे का प्रशासन ने किया पर्दाफाश
सात लाख रुपए से अधिक कीमत की सौंफ व अखाद्य कलर बरामद।
इंदौर : अखाद्य कलर से सौंफ को […]
January 20, 2023 स्कीम नं.140 स्थित उद्यान में महापौर और विधायक ने किया योग
योगा के उपरान्त वार्ड 50 के नागरिको से की चर्चा।
पिपलियाहाना वर्ल्ड कप चौराहे के पास […]
February 20, 2025 कुमेड़ी में नवनिर्मित आईएसबीटी से मार्च मध्य तक शुरू हो जाएगा बसों का संचालन
संभागायुक्त की अध्यक्षता में इंदौर विकास प्राधिकरण, जिला प्रशासन, नगर निगम, वन विभाग की […]
December 27, 2018 तीन तलाक़ बिल लोकसभा में पारित, कांग्रेस ने किया वॉकआउट नई दिल्ली: गुरुवार को लंबी बहस के बाद तीन तलाक़ बिल लोकसभा में पारित हो गया। बहस के दौरान […]