आग में झुलसे मिनी ट्रक के चालक को अस्पताल भेजा।
मिनी ट्रक के ब्रेक फेल होने के कारण हुआ हादसा।
गुजरी : धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर बना गणपति घाट, मौत के घाट के नाम से कुख्यात हो गया है। अबतक सैकड़ों लोग इस घाट में हुए सड़क हादसों में अपनी जान गंवा चुके हैं, बावजूद इसके शासन इसकी खामियों को दूर करने पर ध्यान नहीं दे रहा है। 3 अक्टूबर 2022 की शाम मानपुर ओर से घाट उतर रहे मिनी ट्रक के ब्रेक फेल होने से वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए धामनोद से इंदौर की ओर जा रहे ,ट्राले से जा टकराया। इसके बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। बताया जाता है कि आग में ट्राले के ड्राइवर की बुरीतरह झुलसने से मौत हो गई वहीं मिनी ट्रक के ड्राइवर को लोगों ने झुलसी अवस्था में बाहर खींच लिया और एंबुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। इस घटना के बाद एबी रोड पर लंबा जाम लग गया था।
हादसे की सूचना मिलने पर धामनोद पुलिस मौके पर पहुंची। धामनोद और महेश्वर से फायर ब्रिगेड की दमकलें भी बुलाई गई। खासी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
क्रेन की मदद से दोनो वाहनों को अलग कर रास्ते से हटाया गया। उसके बाद एबी रोड पर आवागमन फिर से शुरू हो सका।
Related Posts
May 29, 2023 खजराना गणेश मंदिर में व्यावसायिकता हो रही हावी..!
रसीद कटाने वालों को आम श्रद्धालुओं पर दी जा रही वरीयता।
बाहर से आई श्रद्धालुओं ने […]
September 5, 2020 फीस को लेकर स्कूल प्रबंधन के दबाव में खुदकुशी करने वाले छात्र को पालक संघ ने दी श्रद्धांजलि इंदौर : ग्रीन फील्ड स्कूल प्रबंधन द्वारा फीस नहीं जमा करने पर छात्रों पर इतना दबाव बनाया […]
January 23, 2023 ग्लोबल सिटी बन गया है इंदौर – मुख्यमंत्री
प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के सफल आयोजन से मुख्यमंत्री […]
September 1, 2020 बंदरगाह के लिए गुजरात से जमीन की मांग करेगी मप्र सरकार- सकलेचा इंदौर: सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्योग और विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा की […]
May 9, 2024 रिश्ते बनाने और निभाने में नहीं था गोविंद मालू का कोई सानी
वैचारिक भिन्नता के बावजूद विरोधी दलों के नेताओं से भी रहे मधुर रिश्ते।
अपने काम के […]
December 19, 2020 नशामुक्ति अभियान कार्यशाला 22 दिसम्बर को होगी
इंदौर : जिले में नशामुक्ति अभियान के तहत विभिन्न विभागों, नशामुक्ति में कार्यरत […]
July 30, 2025 02 अगस्त को पितृ पर्वत से आयोजित होगी 10 किमी की रैनाथन
इंदौर : एकेडमी ऑफ इंदौर मैराथनर्स द्वारा हर वर्ष आयोजित की जाने वाली मध्य भारत की […]