जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष गोगामेड़ी की हत्या

  
Last Updated:  December 5, 2023 " 10:55 pm"

हमलावरों ने उनके ही दफ्तर में ताबड़तोड़ फायरिंग कर की हत्या।

फायरिंग में अन्य लोग भी हुए घायल।

गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई गैंग ने ली हत्या की जिम्मेदारी।

जयपुर : राजस्थान की राजधानी जयपुर में मंगलवार को राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुखदेव सिंह श्यामनगर में अपने दफ्तर में थे।दोपहर में करीब तीन व्यक्ति उनसे मिलने पहुंचे थे। सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि हमलावर उनके सामने बैठकर बातचीत कर रहे थे। अचानक उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में सुखदेव सिंह को चार गोलियां लगी।दफ्तर में मौजूद तीन अन्य लोगों पर भी हमलावरों ने फायरिंग की। बाद में बदमाश एक स्कूटी के जरिए भाग खड़े हुए। गंभीर घायल सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को तत्काल समीप स्थित अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया लेकिन कुछ ही देर में ही इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
हमलावरों की फायरिंग में घायल अन्य लोगों का उपचार किया जा रहा है।

एक हमलावर को मार गिराया..?

बताया जाता है कि सुखदेव सिंह के सुरक्षा गार्डों ने एक हमलावर को मार गिराया। हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है।

उधर, फायरिंग की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के सभी प्रमुख रास्तों पर नाकाबंदी करवाने के साथ सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

विश्नोई गैंग के गुर्गे ने ली हत्या की जिम्मेदारी..!

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई गैंग के गुर्गे रोहित दोराना ने गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी ली है।

गहलोत सरकार से मांगी थी सुरक्षा।

बताया जा रहा है कि हमलावरों की गोलियों के शिकार राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को कुछ माह पहले जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत से सुरक्षा की मांग भी की थी पर उसपर ध्यान नहीं दिया गया। यही कारण रहा की अंततः उनकी हत्या कर दी गई।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *