इंदौर : उपचुनाव में जोबट और पृथ्वीपुर विधानसभा जैसी आदिवासी बहुल सीटें जीतने के बाद बीजेपी का उत्साह चरम पर है। 2023 के चुनाव की जमावट अभी से सीएम शिवराज ने अभी से शुरू कर दी है। जनजातीय समुदाय को लुभाने के लिए वे बड़ी- बड़ी घोषणाएं कर रहे हैं। सोमवार को मंडला में जनजातीय गौरव सप्ताह के समापन अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने आदिवासी समुदाय के जननायकों को लेकर घोषणाओं की झड़ी लगा दी।
इंदौर में आईएसबीटी और भंवरकुआ चौराहा टंट्या भील के नाम।
जनसभा में बोलते हुए सीएम शिवराज ने ऐलान कर दिया कि इंदौर के भंवरकुआ चौराहे का नामकरण जननायक टंट्या भील के नाम पर होगा। इसीतरह 53 करोड़ की लागत से एमआर-10 पर आकार लेने वाले आईएसबीटी को भी टंट्या मामा का नाम दिया जाएगा। सीएम शिवराज यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि पातालपानी रेलवे स्टेशन भी अब टंट्या भील के नाम से जाना जाएगा।
ऎतिहासिक गलतियों को सुधरेगी सरकार।
सीएम शिवराज ने मंडला की जनसभा में मंडला पॉलिटेक्निक कॉलेज का नाम रानी फुलकुंवर पॉलिटेक्निक कॉलेज करने और प्रस्तावित नए मेडिकल कॉलेज का नामकरण राजा हृदय शाह के नाम पर किए जाने का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ऐतिहासिक गलतियों को सुधारने के लिए प्रतिबद्ध है। हम जननायकों का नाम मिटने नहीं देंगे।
Related Posts
November 6, 2022 माधव सृष्टि कैंसर केयर एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के निर्माण कार्य का शुभारंभ
18 से 24 माह में पूरा होगा निर्माण।
कैंसर की जांच, उपचार व निदान की सुविधा न्यूनतम […]
April 2, 2023 ज्योति जैन लिखित पुस्तक चुस्कियां और गोदभराई का विमोचन
"कभी सुकून की चुस्की, तो कभी उलझन का किस्सा है।चाय सिर्फ चाय नहीं, हमारी जिंदगी का […]
October 31, 2022 यंग थिंकर्स कॉन्क्लेव का समापन, विभिन्न विषयों पर विद्वान वक्ताओं ने दिया मार्गदर्शन
इंदौर : यंग थिंकर्स फोरम के बैनर तले स्थानीय डेली कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय कॉन्क्लेव […]
August 12, 2023 पश्चिम क्षेत्र के प्रमुख बाजारों के कारोबारी 16 अगस्त को बांधेंगे काली पट्टी
दुकानों पर भी लगाएंगे काले झंडे।
गुंडों की धमकियों, हमलों के विरोध में उठाया ये […]
December 16, 2017 सभी सेवाओं के लिए आधार लिंक कराने की अंतिम तारीख अब 31 मार्च नई दिल्ली,15 दिसंबर ।सुप्रीम कोर्ट ने विभिन्न सरकारी योजनाओं, बैंक खातों और मोाबइल नंबर […]
January 8, 2025 उज्जैन में लोगों को ठगनेवाली फर्जी एडवाइजरी फर्म का पर्दाफाश
बगैर लायसेंस खोल कर बैठे थे एडवायजरी कंपनी।
पुलिस ने फर्जी एडवाइजरी फर्म के दो […]
October 29, 2022 छावनी अनाज मंडी में उत्साह भरे माहौल में किए गए मुहूर्त के सौदे
जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर अनाज व्यापारियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं।
छप्पन भोग […]