नई दिल्ली: जेएनयू में करीब तीन साल पहले देश विरोधी नारे लगाए जाने के मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सोमवार को चार्जशीट पेश कर दी। 1200 पेज की चार्जशीट को लोहे की संदूक में भरकर पटियाला हाउस कोर्ट में लाया गया। चार्जशीट में जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार, उमर खालिद और अनिर्बान भट्टाचार्य सहित 10 आरोपियों के नाम हैं।
जुटाए अहम सबूत
तीन साल तक बारीकी से जांच और अनुसंधान के बाद पुलिस ने अहम सबूत जुटाए हैं। लगभग 90 गवाहों की लिस्ट के साथ फोरेंसिक और सोशल मीडिया के जरिये भी साक्ष्य जुटाए गए हैं। चार्जशीट में उन देश विरोधी नारों की भी लिस्ट दी गयी है जो जेएनयू में लगाए गए थे। गवाही को पुख्ता करने के लिए गवाहों के बयान ऐसी धाराओं के तहत करवाए गए हैं कि मुकरने पर उन्हें सजा भी हो सकती है।
प्रदर्शन की अनुमति नहीं
चार्जशीट में ये भी कहा गया है कि 9 फरवरी 2016 को जेएनयू परिसर में हुए प्रदर्शन की अनुमति नहीं ली गई थी। प्रदर्शन कारियों का नेतृत्व कन्हैया कुमार कर रहे थे।
राजनीति से प्रेरित है चार्जशीट
दिल्ली पुलिस द्वारा चार्जशीट पेश किए जाने पर कन्हैया कुमार का कहना था कि चुनाव करीब आने के कारण तीन साल बाद चार्जशीट पेश की गई है। ये राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने चार्जशीट पेश करने पर दिल्ली पुलिस का धन्यवाद अदा किया।
Related Posts
March 29, 2022 दो साल में खुद रोल मॉडल बन गए हैं कलेक्टर मनीष सिंह
♦️कीर्ति राणा♦️
उस रात फोन की घंटी बजी, स्क्रीन पर नजर डाली तो एकेवीएन एमएस नाम चमक […]
August 25, 2019 370 को लेकर सिंधिया का बयान कांग्रेस का नहीं – वर्मा इंदौर : कश्मीर के हालात को लेकर मोदी सरकार सही जानकारी नहीं दे रही है। राहुल गांधी और […]
August 14, 2021 आरएपीटीसी ग्राउंड पर होगा स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह, प्रभारी मंत्री करेंगे ध्वजारोहण
इंदौर : 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इंदौर में मुख्य समारोह महेश गार्ड लाइन […]
April 12, 2020 8 नए मामलों के साथ इंदौर में 3 सौ के पार पहुंचा कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा इंदौर : रविवार का दिन इंदौर के बाशिंदों के लिए राहत भरा रहा। हालांकि 2 कोरोना पॉजिटिव […]
May 6, 2020 डीआईजी ने बढाया जवानों का हौंसला, नकद इनाम देकर थपथपाई पीठ इन्दौर : कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए किए गए लॉकडाउन का अनुपालन करवाने में […]
May 14, 2021 कोरोना पीड़ित मीडियाकर्मियों का प्रदेश सरकार कराएगी इलाज, सीएम शिवराज ने किया ऐलान
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकार साथियों व उनके परिवार को बड़ी राहत दी […]
September 30, 2022 जबलपुर में वकील की खुदकुशी पर भड़का आक्रोश, हाईकोर्ट परिसर में हिंसा और आगजनी
जबलपुर : शुक्रवार को हाईकोर्ट के एक वकील द्वारा की गई खुदकुशी पर भारी हंगामा खड़ा हो […]