बीजेपी कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दे गए अमित शाह

  
Last Updated:  August 3, 2023 " 06:26 pm"

कमलनाथ को करप्शननाथ और दिग्विजय सिंह को मिस्टर बंटाधार कहकर कसा तंज।

कुशल रणनीतिकार हैं अमित शाह।

कमलनाथ को कहा ‘करप्शन नाथ’

इंदौर : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने हाल ही में इंदौर में आयोजित भाजपा के संभागीय सम्मेलन में बूथ कार्यकर्ताओं को जीत का सटीक मंत्र देते हुए मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव अभियान का आगाज किया। शाह की निगरानी में इंदौर की तर्ज पर प्रदेश के सभी संभागों में बूथ सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर शाह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

कांग्रेस शासन में तबादला उद्योग के अलावा कोई उद्योग नहीं लगा।

भाजपा के प्रमुख चुनावी रणनीतिकार शाह ने जहाँ कमलनाथ को ‘करप्शन नाथ’ की उपाधि दी, वहीं दिग्विजय सिंह को ‘मिस्टर बंटाधार’ बताते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, ‘कांग्रेस के शासन में तबादला उद्योग के अलावा मध्य प्रदेश में कोई भी नया उद्योग नहीं लगा, जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की भाजपा सरकार मध्य प्रदेश को देश का नंबर वन राज्य बनाने की ओर अग्रसर है।’

कांग्रेस ने सत्ता में आते ही बीजेपी की कल्याणकारी योजनाएं बंद कर दी थी।

शाह ने कहा, मध्य प्रदेश की जनता ने भी यह देखा है कि सरकार में आते ही कांग्रेस ने भाजपा सरकार के समय की 51 जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया। कमलनाथ की सरकार ने योजनाओं के पैसे से टेंडर देकर सिर्फ कमीशन खाने का काम किया। मध्य प्रदेश में डेढ़ साल सत्ता में रहने पर कांग्रेस ने मोदी सरकार की योजनाओं को ठप कर दिया। किसान सम्मान निधि योजना को लागू नहीं होने दिया। मोदी जी के नेतृत्व में शिवराज सरकार ने संबल योजना बनाई थी, लेकिन कमलनाथ सरकार ने उसे भी बंद कर दिया। बच्चों से लैपटॉप छीन लिए। तीर्थ दर्शन योजना बंद कर दी। कांग्रेस के समय दलालों और घूसखोरों का सरकार में बोलबाला था। जनता जानती है कि अगर कांग्रेस आ गई तो न लाडली रहेगी न बहना। कांग्रेस ने सिर्फ वादाखिलाफी की। किसानों का कर्ज माफ नहीं किया, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया, जबकि बीजेपी की डबल इंजन सरकार ने अपना हर वादा निभाया है।

कुशल रणनीतिकार हैं शाह।

बता दें कि मध्य प्रदेश में कुछ ही महीने बाद मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने जा रहा है। चुनाव से पहले हर वर्ग तक पहुँचने और सियासी घमासान में जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा के दिग्गज नेता अमित शाह मैदान में उतर चुके हैं। हर चुनाव में शाह की तैयारियाँ, उनकी मेहनत और उनकी कर्मठता का अलग ही स्तर देखने को मिलता है। शाह, ना केवल खुद बल्कि बैठकों के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं को भी प्रेरित करते हैं और चुनावी जीत के लिए दिन-रात काम करते हैं। चुनाव में विपक्ष को हराने का सटीक मंत्र यदि किसी नेता के पास है तो वह है अमित शाह। अमित शाह अपने आप में राजनीति के एक ऐसे स्कूल हैं, जिनसे ना केवल पार्टी बल्कि दूसरे दलों के नेता भी बहुत कुछ सीखते हैं।

मोदी – शाह की जोड़ी ने किया कमाल।

आजादी के बाद से धारा 370 और राम मंदिर जैसे मुद्दों पर कांग्रेस का रवैया नकारात्मक रहा। लेकिन मोदी जी के नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में धारा 370 को रद्द कर दिया गया और राम मंदिर मसले का समाधान भी हो गया। पिछले 9 सालों में मोदी-शाह की जोड़ी ने विश्व भर में देश का झंडा बुलंद किया है। आज देश समृद्ध और ताकतवर देशों की गिनती में आ रहा है। देश की आम जनता बदलाव की इस धारा को देख रही है।

मोदीजी प्रचंड बहुमत से फिर बनेंगे प्रधानमंत्री।

शाह की नीतियों, उनकी मेहनत, उनका हौसला और कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर लगता है कि 2023 में मध्य प्रदेश विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की जीत होगी और मोदीजी का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना तय है।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *