इंदौर : शहर के व्यस्ततम पाटनीपुरा क्षेत्र में गुरुवार तड़के दो इलेक्ट्रिक शॉप में भीषण आग लग गई। एक दुकान में लगी आग ने दूसरी दुकान को भी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही फायरब्रिगेड की दमकलें मौके पर पहुंच गई। संकरी गली होने से दमकलकर्मी दुकान के पीछे वाले रास्ते से आग बुझाने पहुंचे, तभी एक दुकान में रखे सिलेंडर में तेज धमाका हुआ। इसमें दो दमकलकर्मी समेत एक स्थानीय व्यक्ति झुलस गया। तीनों को अस्पताल भेजा गया। करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
आग पाटनीपुरा चौराहा स्थित साहू इलेक्ट्रिक दुकान के ऊपरी फ्लोर पर आग लगी थी। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाना शुरू किया, तब तक आग नजदीक की पूजा इलेक्ट्रिक की दुकान में भी फैल गई थी। दोनों दुकानों में लाखों रुपए कीमत के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए। वास्तविक नुकसानी का आकलन किया जा रहा है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।
Related Posts
August 31, 2019 पीपल्याहाना तालाब की जमीन पर जिला कोर्ट ले जाने का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट इंदौर : जिला कोर्ट के स्थानांतरण का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। पीपल्याहाना तालाब […]
July 28, 2020 व्यापारियों की लड़ाई लड़ने मैदान में उतरी कांग्रेस, इंदौर : मध्यक्षेत्र में लेफ्ट- राइट का नियम हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस एक्शन मोड़ में […]
April 27, 2022 आईपीएल का ऑनलाइन सट्टा चला रहा आरोपी गिरफ्तार, सट्टे में प्रयुक्त उपकरण जब्त
इंदौर : ऑनलाइन IPL क्रिकेट मैच का सट्टा चलाने वाले आरोपी को क्राइम ब्राँच इंदौर ने […]
August 9, 2023 जिला जेल में बनाया गुंडे का वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप
साथियों से चर्चा में एक दवा व्यापारी को धमकाने की बात कह रहा है जेल में बन्द […]
October 31, 2023 अंतिम दिन इंदौर जिले की विधानसभा सीटों पर 81 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन
विधानसभा निर्वाचन-2023
क्षेत्र क्रमांक एक से कैलाश विजयवर्गीय ने बीजेपी प्रत्याशी के […]
April 18, 2021 आइएमए के सहयोग से जिला प्रशासन ने जारी की डॉक्टर्स की सूची, लोग कॉल करके ले सकते हैं परामर्श
इंदौर : कोरोना मरीजों को इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने इंडियन […]
January 2, 2021 इंदौर में नई तकनीक से एक हजार आवासों का होगा निर्माण, पीएम मोदी ने वर्चुअल तरीके से किया शिलान्यास
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नए साल 2021 के पहले दिन (शुक्रवार, 1 जनवरी ) […]