कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने प्रधानमंत्री मोदी को समर्पित की अयोध्या यात्रा

  
Last Updated:  September 17, 2022 " 08:36 pm"

वार्ड क्रमांक 10 के 600 यात्रियों के साथ अयोध्या यात्रा पर रवाना हुए विधायक शुक्ला।

इंदौर : कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला अपने विधानसभा क्षेत्र के 600 नागरिकों के साथ एक बार फिर अयोध्या यात्रा पर रवाना हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर यह यात्रा उन्होंने प्रधानमंत्री को समर्पित की ।

विधायक शुक्ला, दिसंबर 2021 से हर महीने अपने विधानसभा क्षेत्र के 1 वार्ड के 600 नागरिकों को अयोध्या की यात्रा करवा रहे हैं। 4 दिन की इस यात्रा पर जाने के लिए श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह होता है। शनिवार को दसवीं बार यह यात्रा अयोध्या के लिए रवाना हुई। इसके पूर्व वार्ड क्रमांक 10 के 600 यात्री सुबह बाणेश्वरी कुंड पर एकत्रित हुए। वहां विधायक शुक्ला के साथ इन यात्रियों ने भगवान की पूजा कर भजन- कीर्तन किए। उसके बाद इन यात्रियों को शोभायात्रा के रूप में रेलवे स्टेशन लाया गया, जहां से सभी यात्री अयोध्या के लिए रवाना हुए । इन यात्रियों के साथ हमेशा की तरह विधायक शुक्ला भी गए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी को समर्पित की यात्रा।

अयोध्या यात्रा पर रवाना होते समय विधायक शुक्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्म दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह अयोध्या यात्रा हम प्रधानमंत्री को समर्पित करते हैं । यात्रा के दौरान तमाम श्रद्धालु प्रधानमंत्री की दीर्घायु के लिए भगवान श्रीराम से प्रार्थना करेंगे। यात्रियों को भगवान श्री राम की जन्मभूमि पर ले जाकर रामलला के दर्शन करवाए जाएंगे। इसके साथ ही अयोध्या के अन्य प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन भी करवाए जाएंगे। इसके अलावा सरयू नदी के तट पर जाकर दीपदान भी किया जाएगा।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *