इंदौर : इंदौर जिले के प्रभारी तथा गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र का कहना है कि माँ में ब्रम्हा, विष्णु और महेश का वास होता है। माता-पिता की सेवा सबसे बड़ी सेवा होती है।उनकी सेवा हमारा परम धर्म है।
डॉ. मिश्रा सिंगापुर टाउनशिप में आयोजित विशाल श्रीमद भागवत कथा में सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री तथा मुख्य आयोजक तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी विशेष रूप से मौजूद थे। यह श्रीमद् भागवत कथा 11 से 17 सितंबर तक आयोजित की जा रही है।
जीवन में मां, महात्मा और परमात्मा का विशेष स्थान।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इंदौर जिले के प्रभारी तथा गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आगे कहा कि जीवन में माँ, महात्मा और परमात्मा का विशेष स्थान है। संत एवं बसंत से जीवन में नई संस्कृति एवं संस्कार आते हैं। उन्होंने कहा कि ईश्वर सब जगह नहीं पहुंच सकते इसलिए शायद माँ को बनाया गया होगा। उन्होंने कहा कि माँ में ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास होता है। उन्होंने कहा कि बगैर बोले बच्चों के भाव समझने की माँ में अद्भुत क्षमता होती है। माता-पिता की सेवा की सबसे बड़ी सेवा है। यह हमारा परम धर्म भी है। उन्होंने कहा कि संत हारे का सहारा है। जब मनुष्य संकट में होता है या दुख दर्द आते हैं तो संत ही सदमार्ग दिखाते हैं। मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने व्यासपीठ का पूजन किया। उन्होंने मुख्य कथाकार संत श्री मदन मोहन दास महाराज से आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
Related Posts
April 9, 2021 माइक्रो कंटेन्मेंट जोन बनाने को लेकर कलेक्टर ने जारी किए दिशा- निर्देश
इंदौर : कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मनीष सिंह ने शुक्रवार को रेसीडेंसी कोठी में जिले के […]
May 24, 2022 एडीजी महिला सुरक्षा ने महिला थाने की कार्यप्रणाली का लिया जायजा
महिला थाना द्वारा चलाई जा रही विभिन्न सामाजिक गतिविधियों की सराहना की।
इंदौर : एडीजी […]
January 20, 2023 Top 10 Forex Indicators That Every Trader Should Know Fibonacci Setbacks One of the most recent trends in every period of time possible are […]
September 15, 2020 खस्ताहाल हो गई है संदलपुर की सड़क, लोक निर्माण विभाग नहीं दे रहा ध्यान…! देवास : जिले का ग्राम संदलपुर इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। संदलपुर का मुख्य […]
October 18, 2021 पोलोग्राउंड क्षेत्र में बीपीओ कर्मी की हत्या का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार, पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर रची थी हत्या की साजिश
इंदौर : पोलोग्राउण्ड क्षेत्र में 5 दिन पूर्व हुए अंधे कत्ल का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया […]
August 10, 2023 मातृभाषा काव्य उत्सव में गूंजे आजादी के तराने
इंदौर : मातृभाषा,अनवरत एवं इन्दौर टॉक ने मनाया आज़ादी उत्सव। इन्दौर : कवि सम्मेलन […]
August 22, 2024 कोलकाता दुष्कर्म और हत्या के मामले में सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की स्टेटस रिपोर्ट
कोलकाता पुलिस की ओर से भी पेश की गई स्टेटस रिपोर्ट।
नई दिल्ली: कोलकाता रेप और मर्डर […]