इंदौर : मानपुर क्षेत्र में मुम्बई- आगरा राजमार्ग पर गुरुवार सुबह यात्री बस पलटने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि 10 अन्य घायल हो गए। बताया जाता है कि सिटी लिंक ट्रैवल्स की यह बस महाराष्ट्र के नासिक से इंदौर आ रही थी।
पुलिस के मुताबिक मानपुर क्षेत्र में मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जानापाव के पास ये हादसा हुआ। ड्राइवर बस को स्पीड में दौड़ा रहा था। सड़क के किनारे खड़े सीमेंट के ट्रक से बचने के लिए यात्री बस के चालक ने स्टीयरिंग को तेजी से घुमाया, जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे में मारे गये दोनों लोग बस के चालक- परिचालक बताए जा रहे हैं। मानपुर पुलिस ने दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए। घायलों को महू और इंदौर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
Related Posts
November 21, 2024 रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर महिलाओं ने किया शस्त्र प्रदर्शन
दीपदान के साथ की महाआरती।
इंदौर : लक्ष्मीबाई की 196वीं जयंती के उपलक्ष्य में संस्था […]
January 11, 2021 लंबे समय बाद कोरोना संक्रमण से नहीं हुई कोई मौत, सौ से कम दर्ज हुए संक्रमित मामले
इंदौर : कोरोना संक्रमण पर इंदौर जिले में अब काफी हद तक काबू पा लिया गया है। रविवार को […]
August 29, 2023 मोबाइल लूट की वारदात करने वाले आरोपी पकड़ाए
इंदौर : मोबाइल लूट एवं चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाश, पुलिस थाना लसुडिया की […]
May 15, 2021 ऑल इंडिया मूवमेंट फ़ॉर सेवा की जारी है अन्नदान सेवा, 500 लोगों को वितरित किए भोजन के पैकेट
इंदौर : ऑल इंडिया मूवमेंट फॉर सेवा (एम्स) के इंदौर केंद्र प्रमुख स्वामी ऐश्वर्यानंद […]
March 27, 2017 जीएसटीः लोकसभा में अरुण जेटली ने पेश किया बिल नई दिल्ली। सरकार ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से संबंधित सहायक विधेयकों को आज संसद में […]
October 10, 2019 यादगार रहीं अहमदाबाद के ‘स्वर कृति’ ग्रुप की गरबा प्रस्तुतियां इंदौर : नौ दिनों तक मां दुर्गा की भक्तिभाव के साथ आराधना करने के बाद सोमवार को उन्हें […]
November 21, 2020 कार्तिक पूर्णिमा पर 16 लाख दीपों से जगमगाएगा पितृ पर्वत
इंदौर : 30 नवम्बर को कार्तिक पूर्णिमा की शाम गोधूलि बेला में पितृ पर्वत पर भाजपा […]