इंदौर : मोबाइल लूट एवं चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाश, पुलिस थाना लसुडिया की गिरफ्त में आए हैं।मोबाइल लूट करने वाले आरोपी को उसके नाबालिग साथी के साथ 24 घण्टे के अंदर धर – दबोचा गया। उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल जब्त किया गया।
पुलिस थाना लसुडिया पर 22.08.23 को फरियादी रितिक पिता लक्ष्मण राजपूत उम्र 18 साल नि. डिवाइन ग्रीन के पास निपानिया इन्दौर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सिक्का स्कूल के सामने निपानिया से मोटर साईकिल पर दो अज्ञात व्यक्ति सवार होकर आए और उसका मोबाइल छीन कर ले गए।इस पर थाना लसुडिया पर अपराध धारा 392 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त घटना पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में अज्ञात आरोपियों की तलाश हेतु टीम गठित की गयी।टीम ने घटना स्थल के आसपास से सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर तंत्र की सूचना के माध्यम से आरोपी फरान इलियास उम्र 20 साल नि. दयानंद कॉलोनी चोईथराम मण्डी इन्दौर एवं एक अन्य नाबालिग को पकड़ा। आरोपियों ने पूछताछ पर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।
आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनके विरुद्ध विवेचना के आधर पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं।
Related Posts
April 25, 2020 इंदौर में कोरोना से अब तक 56 मौतें, 56 नए मरीजों की पुष्टि इंदौर : कोरोना संक्रमण का सिलसिला फिलहाल थमता नहीं दिख रहा है।हालांकि 80 फीसदी से ज्यादा […]
March 23, 2021 जोरदार बारिश ने शहर को भिगोया, बत्ती गुल होने से बढ़ी लोगों की परेशानी
इंदौर : कुछ दिनों के अंतराल में ही मौसम ने एक बार फिर रंग बदला। मंगलवार शाम एकाएक आसमान […]
March 14, 2020 मन्त्रिमण्डल से हटाए गए सिंधिया समर्थक मंत्रियों के विधायक पद से इस्तीफे मंजूर भोपाल: सीएम कमलनाथ की सिफारिश पर राज्यपाल द्वारा मन्त्रिमण्डल से हटाए गए सिंधिया समर्थक […]
July 7, 2023 आदिवासी नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले मुख्य आरोपी का मकान तोड़ा
इंदौर : आदिवासी नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक गैंग रैप करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार […]
July 29, 2025 साइलेंट किलर है हेपेटाइटिस, इसके प्रति जागरूकता लाना बेहद जरूरी : डीन डॉ. घनघोरिया
इंदौर : विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर ,एम.जी.एम. मेडिकल कॉलेज, इंदौर से संबद्ध […]
March 26, 2024 महाकाल मंदिर की आग में झुलसे 12 घायलों का अरविंदो में किया जा रहा उपचार
मरीजों के परिजनों के ठहरने और भोजन का भी अस्पताल प्रबंधन ने किया समुचित […]
March 18, 2021 पहली कक्षा के बालक ने संस्कृत के 55 श्लोकों का लगातार किया पाठ, इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कराया नाम
इंदौर: डेली कॉलेज में कक्षा पहली में पढ़ने वाले छात्र विहान ने एक बार में ही लगातार […]