इंदौर : चोरी की योजना बनाते हुए पुलिस तीन शातिर बदमाश थाना रावजी बाजार की गिरफ्त में आए हैं। पकड़े गए आरोपी चोरी के मोबाइल को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से घूम रहे थे।
उनके कब्जे से चोरी के 32 मोबाइल फोन सहित एक लोहे का छुरा, लोहे का सरिया, पाना, पेचकस, रस्सी व चोरी मे उपयोग किए जाने वाला सामान बरामद किया गया।
आरोपियों को मुखबिर की सूचना के आधार पर भूतिया मल्टी तीरथबाई स्कूल के पास पागनीसपागा, जूनी इन्दौर से पकडा गया। उनसे मोबाइल चोरी की वारदातों में प्रयुक्त मोटर सायकल बजाज डिस्कवर क्रं MP 09 NM 6100 भी जब्त की गई।
आरोपियों के नाम 1:-सागर पिता श्रीकान्त भाट उम्र 23 साल नि.21/1 भाट मोहल्ला जूनी इन्दौर,
2:-राज उर्फ पंडित पिता मुकेश कनोजिया उम्र 23 साल नि.IDA की मल्टी 15 गडबडीचोइथराम मंडी के सामने राजेन्द्र नगर इन्दौर, 3:-मो.अबरार पिता प्यारू कुरैशी उम्र 25 साल नि.44/2 मिल्लत नगर मोती तबेला इन्दौर होना बताए गए। आरोपियो के विरूद्ध अपराध धारा 401 भादवि 25 आर्म्स एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया। तीनों बदमाशों को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।
Related Posts
October 26, 2020 कांग्रेस की वापसी अब मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है…!
प्रकाश हिन्दुस्तानी
अब दमोह के विधायक राहुल सिंह लोधी भी भारतीय जनता पार्टी में […]
May 7, 2021 इंदौर प्रेस क्लब ने सदस्यों के लिए न्यूनतम दरों पर उपलब्ध करवाई सीटी स्कैन की सुविधा
इंदौर : कोरोना संक्रमण के इस दौर में इंदौर प्रेस क्लब के कई पत्रकार साथी या तो […]
November 29, 2019 आढ़त के नाम पर हो रही करोड़ों की अवैध वसूली, भारतीय किसान यूनियन ने लगाया आरोप इंदौर : भारतीय किसान यूनियन की प्रदेश इकाई ने आरोप लगाया है कि इंदौर की कृषि उपज मंडी […]
October 21, 2019 महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में 59 फीसदी मतदान मुम्बई : महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटों के लिये सोमवार ( 21 अक्टूबर) को वोट डाले […]
December 31, 2021 नन्हे वैज्ञानिक यथार्थ के अविष्कार को मिला भारत सरकार का पेटेंट
इंदौर : बच्चों में प्रतिभा की कमीं नहीं होती, जरूरत उनकी प्रतिभा को पहचानकर सही दिशा […]
November 13, 2021 पेट्रोल पम्प लूटने की योजना बना रहे 4 शातिर बदमाश गिरफ्तार, देशी पिस्टल सहित अन्य हथियार बरामद
इंदौर : पेट्रोल पंप लूटने की योजना बनाते हुए 04 शातिर बदमाश, घटना को अंजाम देने के […]
September 16, 2020 मेट्रोपोलिटन एरिया का गठन इंदौर के लिए बड़ी सौगात- सिलावट इंदौर : जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट का कहना है कि हाल ही में कैबिनेट में इंदौर को […]