इंदौर : प्रभु यीशु के जन्मोत्सव का उल्लास शहर के तमाम गिरजाघरों में दिखाई दे रहा है। गिरजाघरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। हालांकि बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार सीमित संख्या में लोगों को गिरजाघरों में प्रवेश दिया जाएगा। प्रभु यीशु के जन्मोत्सव से जुड़े कार्यक्रम भी रात 10 बजे तक सम्पन्न हो जाएंगे।
रेड चर्च में किए गए हैं खास इन्तजाम।
इंदौर के सबसे प्राचीन कैथोलिक रेड चर्च में क्रिसमस के मौके पर खूबसूरत सजावट की गई है। चर्च परिसर में गौशाला की मनोहारी झांकी सजाई गई है। माना जाता है कि प्रभु यीशु का जन्म गौशाला में हुआ था।
शाम 7 से 10 बजे तक मनेगा जन्मोत्सव।
रेड चर्च के बिशप चाको ने बताया कि क्रिसमस पर्व मनाए जाने का यह 128 वा वर्ष है। कोरोना प्रोटोकॉल और रात 11 बजे से नाइट कर्फ्यू को देखते हुए प्रभु यीशु के जन्मोत्सव से जुड़े सभी कार्यक्रम शुक्रवार 24 दिसम्बर को शाम 7 से 10 बजे के बीच सम्पन्न होंगे। पहले कैरोल गायन होगा, उसके बाद प्रभु यीशु के जन्मोत्सव की प्रार्थना पवित्र मिस्सा होगी। बिशप चाको के अनुसार मास्क लगाना अनिवार्य किए जाने के साथ सामाजिक दूरी का पालन करवाने के लिए चर्च परिसर में उचित दूरी पर कुर्सियां लगवाई गई हैं। चर्च में सीमित संख्या में ही लोगों को प्रवेश दिया जाएगा। बिशप चाको के मुताबिक क्रिसमस के दिन 25 दिसम्बर को सुबह साढ़े आठ बजे पवित्र मिस्सा के लिए रेड चर्च खुलेगा जो सुबह 10 बजे तक खुला रहेगा।
Related Posts
November 26, 2021 राष्ट्र चिंतन वैचारिक संगोष्ठी में भाग लेने इंदौर आएंगे पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ,वर्तमान परिदृश्य में राष्ट्र के समक्ष चुनौतियां विषय पर रखेंगे विचार
इंदौर : आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में राष्ट्र चिंतन वैचारिक महाकुम्भ के नाम से […]
November 10, 2020 कम्प्यूटर बाबा का सुपर कॉरिडोर स्थित अवैध कब्जा भी हटाया, हजारों स्क्वेयर फ़ीट जमीन कराई मुक्त
इंदौर : कंप्यूटर बाबा द्वारा जमीनों पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ शुरू की गई कार्रवाई […]
May 3, 2017 पांच हजार पुलिसकर्मियों के साथ प्रधानमंत्री करेंगे योग लखनऊ । उत्तर प्रदेश पुलिस के पांच हजार से अधिक जवान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ योग […]
July 12, 2021 हजारों मरीजों के हीरो बन गए हैं विवेक हिरदे, किताबें लिखकर कर रहे कैंसर पर ‘प्रहार’
कीर्ति राणा इंदौर : कैंसर को लाइलाज मानकर हताश हो जाने वाले इंदौर सहित देश के हजारों […]
August 9, 2025 सुरीले भजनों पर झूम उठे श्रोता..
विधायक रमेश मेंदोला के पिताजी की स्मृति में भगवती गोस्वामी के भजनों ने बांधा समां, […]
March 17, 2022 पैदल दफ्तर जा रही युवती को धक्का देकर मोबाइल लूट ले गए बाइक सवार बदमाश
इंदौर : नवलखा इलाके में पैदल ऑफिस जा रही युवती को धक्का देकर बाइक सवार बदमाशों ने उंसक […]
June 1, 2022 लोक कलाकारों की धमाकेदार प्रस्तुतियों के बीच हुआ मालवा उत्सव का समापन
घूप कुडू ,लावणी, कोली, गरबा रास, कर्मा, कालबेलिया चकरी, भवाई, थाट्या नृत्य से सजा मालवा […]