इंदौर : कोरोना के बढ़ते मामलों का साया वर्ष 2021 की विदाई और नव वर्ष 2022 के जश्न पर भी पड़ा है। रात 11 बजे से लागू नाइट कर्फ्यू को देखते हुए पुलिस ने नए साल के जश्न को लेकर गाइडलाइन बनाई है। इंदौर पुलिस रात 10 बजे से ही होटल, पब और बार बंद करवाना शुरू कर देगी। रिग रोड और बायपास के साथ शहर के अंदर स्थित सभी पब, बार, फार्महाउस और होटल्स और मॉल में मनाए जाने वाले जश्न रात 10 बजे बाद जारी नहीं रखे जा सकेंगे।
ब्रीथ एनेलाइजर से होगी चेकिंग।
इंदौर पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र के अनुसार रात 11 बजे से कोरोना वायरस के कारण नाइट कर्फ्यू लगा है। इस वजह से शहर की होटल, पब और बार रात 10 बजे से ही बंद करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। शहर के सभी प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर एडीसीपी स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस तैनात रहेगी। शराब पीकर हुड़दंग मचाने और तेज रफ्तार से वाहन दौड़ाने वाले लोगों के साथ पुलिस सख्ती से पेश आएगी। ऐसे तत्वों की ब्रीथ एनेलाइजर से चेकिंग की जाएगी। शराब पीकर गाड़ी चलाते पाए जाने पर चालानी कार्रवाई के साथ हवालात की हवा भी खिलाई जाएगी। रात में देर रात तक पुलिस अफसर और जवान सड़कों पर चेकिंग के लिए तैनात रहेंगे।
Related Posts
February 19, 2024 अपनी अपेक्षाओं का बोझ बच्चों पर न डाले परिजन
बच्चों को चुनौतियों से जूझना और असफलता से न घबराने की दें सीख।
खेलकूद व रचनात्मक […]
July 21, 2019 7 दिन बूथों पर रहकर नए सदस्य बनाएंगे बीजेपी के विस्तारक और कार्यकर्ता इंदौर: देशव्यापी अभियान के तहत बीजेपी इंदौर में भी नए सदस्य बनाने में जुटी है। ढाई लाख […]
May 16, 2022 स्टेट प्रेस क्लब ने मीडियाकर्मियों के हक में बुलंद की आवाज, सीएम को लिखा पत्र
इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर इंदौर […]
June 4, 2020 बारिश के बीच रातभर तैनात रहे विद्युत कर्मचारी, सैकड़ों शिकायतों का किया निराकरण इंदौर : निसर्ग तूफान को लेकर विद्युत वितरण कम्पनी की पूर्व तैयारियों के चलते […]
June 3, 2024 अमूल दूध की कीमतों में की गई दो रुपए की बढ़ोतरी
अहमदाबाद : अमूल ब्रांड के नाम से दूध और दूध उत्पादों की मार्केटिंग करने वाले गुजरात […]
June 7, 2025 बक्शी बाग की बावड़ी का नगर निगम कर रहा जीर्णोद्धार
जल स्रोतों के संरक्षण की दिशा में इंदौर नगर निगम की बड़ी पहल।
जल गंगा संवर्धन अभियान […]
March 14, 2022 विधायक शुक्ला की अगुवाई में 15 मार्च को अमृतसर यात्रा पर जाएंगे सिख समाज के श्रद्धालु
इंदौर : कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला द्वारा इस बार अपने विधानसभा क्षेत्र के सिख समाज […]