इंदौर : कोरोना के बढ़ते मामलों का साया वर्ष 2021 की विदाई और नव वर्ष 2022 के जश्न पर भी पड़ा है। रात 11 बजे से लागू नाइट कर्फ्यू को देखते हुए पुलिस ने नए साल के जश्न को लेकर गाइडलाइन बनाई है। इंदौर पुलिस रात 10 बजे से ही होटल, पब और बार बंद करवाना शुरू कर देगी। रिग रोड और बायपास के साथ शहर के अंदर स्थित सभी पब, बार, फार्महाउस और होटल्स और मॉल में मनाए जाने वाले जश्न रात 10 बजे बाद जारी नहीं रखे जा सकेंगे।
ब्रीथ एनेलाइजर से होगी चेकिंग।
इंदौर पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र के अनुसार रात 11 बजे से कोरोना वायरस के कारण नाइट कर्फ्यू लगा है। इस वजह से शहर की होटल, पब और बार रात 10 बजे से ही बंद करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। शहर के सभी प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर एडीसीपी स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस तैनात रहेगी। शराब पीकर हुड़दंग मचाने और तेज रफ्तार से वाहन दौड़ाने वाले लोगों के साथ पुलिस सख्ती से पेश आएगी। ऐसे तत्वों की ब्रीथ एनेलाइजर से चेकिंग की जाएगी। शराब पीकर गाड़ी चलाते पाए जाने पर चालानी कार्रवाई के साथ हवालात की हवा भी खिलाई जाएगी। रात में देर रात तक पुलिस अफसर और जवान सड़कों पर चेकिंग के लिए तैनात रहेंगे।
Related Posts
March 17, 2020 अल्पमत में होकर भी राजशाही की तरह काम कर रही कमलनाथ सरकार- नेमा इंदौर : बीजेपी के नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने कमलनाथ सरकार पर विदाई की बेला में भी […]
June 29, 2020 फिर 4 मरीजों की मौत, 49 नए लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि इंदौर : कोरोना का संक्रमण थमने के आसार फिलहाल नजर नहीं आ रहे हैं और न ही मृत्यु दर में […]
February 28, 2024 इंटेकवेल के पास फूटी नर्मदा की पाइप लाइन
सुधार कार्य के बाद नर्मदा के प्रथम व द्वितीय चरण की टंकियां भरने का काम शुरू।
तृतीय […]
October 8, 2024 हरियाणा में बीजेपी ने लगाई जीत की हैट्रिक
चंडीगढ़ : तमाम पूर्वानुमान, राजनीतिक पंडितों के दावे और आकलन व नेशनल टीवी चैनलों के […]
February 23, 2020 छत्रपति नगर से विहार कर उदासीन आश्रम पहुंचे आचार्यश्री इंदौर : दिगम्बर जैन समाज के सबसे बड़े संत आचार्य श्री विद्या सागर जी महाराज रविवार को […]
May 4, 2020 उज्जैन कलेक्टर बनाए गए आशीष सिंह, प्रतिभा पाल होंगी इंदौर की नई निगमायुक्त भोपाल : प्रदेश सरकार ने 4 आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। उज्जैन कलेक्टर […]
July 3, 2022 रोड शो के दौरान अपनी समस्याओं के बारे में तख्तियों पर लिखकर पूछे मुख्यमंत्री से सवाल
कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला की जनता से अपील।
पुलिस आपको रोक देगी इसलिए […]