जिलाबदर अवधि में शहर में घूम रहे बदमाश को एरोड्रम पुलिस ने बन्दी बनाया
Last Updated: January 5, 2022 " 02:21 pm"
इंदौर : एरोड्रम पुलिस ने जिलाबदर बदमाश को छूरे सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में एक दर्जन अपराध पंजीबद्ध हैं। मुखबिर की सूचना पर उसे कासम बावड़ी के पास से पकड़ा गया। 24 वर्षीय राहुल उर्फ कान्हा पिता इंदर सिंह तंवर नामक यह बदमाश छोटा बांगड़दा का रहने वाला है। वह जिलाबदर अवधि में शहर में घूम रहा था। आरोपी के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट और राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 14 के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।