उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह के बीच अलगाव की रेखाएं खिंच चुकी है। सपा कुनबे के साथ ही समर्थकों और विधायकों में भी विभाजन हो चुका है, तो अखाड़े के बाहर से सपाई ‘दंगल’ देख रहे लोग भी अपना-अपना पक्ष चुनने लगे हैं।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपना चुनते हुए अखिलेश यादव के साथ खड़ी हैं। उन्होंने शनिवार सुबह अखिलेश यादव के साथ बात की और कहा कि तुम आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं। ममता ने कहा कि यूपी में सरकार चाहे किसी की भी बने लेकिन भाजपा को एक भी वोट नहीं मिलना चाहिए।
दूसरी ओर बसपा ने इस पूरी लड़ाई को पैसों का बंदरबांट करार दिया है। बहुजन समाज पार्टी के सुधीन्द्र भदौरिया के मुताबिक ‘यह पूरी लड़ाई पैसों के बंदरबांट को लेकर है, जोकि उन्होंने बीते चार साल की सरकार में लूटे हैं।’
वहीं बीजेपी के सांसद योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘नैतिकता के आधार पर अखिलेश यादव को इस्तीफा दे देना चाहिए। समाजवादी पार्टी पूरी तरह असफल रही है।’ बीजेपी के ही एक अन्य सांसद सत्यपाल सिंह ने कहा, ‘धीरे-धीरे करके समाजवादी पार्टी के गुंडे अलग हो रहे हैं और अखिलेश एक स्थापित नेता के तौर पर उभर रहे हैं।’
Related Posts
August 1, 2024 बाबा महाकाल के जलाभिषेक के साथ बाणेश्वरी कावड़ यात्रा का समापन
देश एवं प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना केबीच हजारों श्रद्धालुओं ने किया […]
July 30, 2021 उज्जैन रोड पर महिला का बैग छीनकर भाग रहे बदमाश गिरफ्तार
इंदौर : सांवेर पुलिस ने इंदौर- उज्जैन मार्ग पर लूट की वारदात को अंजाम देनेवाले गिरोह का […]
July 20, 2021 धर्मस्थलों में एक समय में अधिकतम 50 व्यक्ति कर सकेंगे पूजा- अर्चना, संशोधित आदेश जारी
इंदौर : राज्य शासन के दिशा-निर्देशानुसार इन्दौर जिले में कोरोना संक्रमण की दर में कमी […]
July 24, 2022 अफ्रीकी तोता वापस मिला तो घोषित 50 हजार की बजाय दिया 85 हजार का इनाम
तुमकुरु : लापता पालतू तोते के मिलने पर परिवार ने 50 हजार के बदले 85 हजार रुपये का इनाम […]
October 4, 2023 घुड़सवारी में स्वर्ण पदक जीतनेवाली सुदीप्ति का टीपीए व सीए इंदौर ने किया सम्मान
सुदीप्ति ने चीन में चल रहे एशियन गेम्स में घुड़सवारी में जीता स्वर्ण पदक।
इंदौर की […]
August 9, 2020 कोरोना संक्रमण को देखते हुए 37 हजार परिवारों में सुरक्षा किट बांटेंगे आकाश विजयवर्गीय इंदौर : शहर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक तीन के विधायक आकाश विजयवर्गीय ने लंबे अरसे के […]
July 21, 2019 झूमकर बरसे बादल, खिले लोगों के चेहरे इंदौर: लंबे अरसे बाद बादल फिर इंदौर पर मेहरबान हुए। मौसम विभाग का भी आकलन था कि एक-दो […]