इंदौर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इंदौर में भी 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। इस दिन सुबह 11 बजे कलेक्टर कार्यालय के सभा कक्ष क्रमांक 210 में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यह कार्यक्रम डिस्ट्रिक्ट आईकॉन तथा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी अमय खुरासिया के मुख्य अतिथ्य में होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष सिंह करेंगे। युवा मतदाताओं को EPIC का वितरण किया जाएगा। महाविद्यालय स्तर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र का भी वितरण होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष सिंह द्वारा मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग के संदेश का वाचन किया जाएगा और मतदाताओं को मतदाता दिवस की शपथ भी दिलाई जाएगी।
Related Posts
October 3, 2020 रिवाल्वर व जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : मल्हारगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान देशी रिवाल्वर व जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी […]
December 5, 2022 भारत जोड़ो यात्रा ने मप्र को कलंकित किया
कमलनाथ ने स्वीकार किया है यात्रा में लगे थे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे।
राहुल गांधी […]
November 9, 2024 ट्रंप की जीत से अमेरिकी अरबपतियों की नेटवर्थ में जबरदस्त उछाल
एलन मस्क की संपत्ति एक ही दिन में 26.5 अरब डॉलर बढ़ी।
नई दिल्ली : अमेरिकी राष्ट्रपति […]
January 2, 2024 वेदांत का दर्शन संस्कारों की विकृति को रोकता है..
संत-महापुरुषों के सदकर्मों की सुगंध कभी नष्ट नहींहोती, अखंड वेदांत संत सम्मेलन में संत […]
May 24, 2021 14 लाख के ऊपर पहुंचा टेस्टिंग का आंकड़ा, करीब डेढ़ लाख संक्रमितों में से 90 फ़ीसदी से ज्यादा हुए रिकवर
इंदौर : ब्लैक फंगस के बढ़ते मामलों के बीच कोरोना संक्रमण का दायरा लगातार सिमट रहा है। […]
November 2, 2018 गुड्डू को बीजेपी ने घटिया से बनाया प्रत्याशी, भड़के स्थानीय कार्यकर्ता उज्जैन: कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थामनेवाले प्रेमचंद गुड्डू को इसका इनाम भी मिला। […]
May 20, 2017 बड़ा फेरबदल: 74 IAS अफसर के तबादले, SP गोयल बनें CM के प्रमुख सचिव लखनऊ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार की रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। कुल 74 […]