इंदौर : युवती द्वारा शादी से इनकार किए जाने से नाराज युवक ने युवती के घर में घुसकर उसे गोली मार दी, बाद में खुद को भी गोली मार ली। इस संसानीखेज घटना में युवक की मौत हो गई जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।
छत्रीपुरा थाना क्षेत्र के आदर्श इंदिरा नगर में यह वारदात घटित हुई। शनिवार रात लगभग नौ बजे गांधीनगर निवासी 26 वर्षीय युवक नवीन परमार देशी पिस्टल लेकर मोहिनी नामक 24 वर्षीय युवती के आदर्श इंदिरा नगर स्थित घर पहुंचा और उस पर गोली दाग दी। बताया जाता है कि गोली युवती के सिर पर लगी, जिससे वह वहीं गिर गई। इसके बाद सिरफिरे युवक ने देशी पिस्टल से खुद की कनपटी पर गोली मार ली। युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि युवती को गंभीर घायल अवस्था में एमवायएच ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। युवती की हालत नाजुक बनी हुई है।
वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पीएम के लिए भिजवाया। एफएसएल टीम को बुलवाकर घटनास्थल से फोरेंसिक साक्ष्य भी एकत्रित किए गए। एसपी पश्चिम महेशचंद्र जैन भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। वारदात में प्रयुक्त देशी पिस्टल कब्जे में लेने के साथ पुलिस मामले की जांच कर रही है। सूत्रों के मुताबिक कथित प्रेमप्रसंग के चलते ही ये वारदात घटित हुई।
Related Posts
April 12, 2020 लायंस क्लब ने मेडिकल कॉलेज को भेंट किये 8 वेंटिलेटर इन्दौर : कोरोना वायरस कोविड-19 की आपदा से निपटने के लिये लायंस क्लब इंटरनेशनल 3233 जी 1 […]
May 18, 2023 नागोरिया पीठाधीश्वर विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज का मनाया गया जन्म नक्षत्र महोत्सव
श्रद्धालुओं ने चरण पूजन कर लिया आशीर्वाद।
इंदौर : जगद्गुरु रामानुजाचार्य नागोरिया […]
May 4, 2023 लोहा मंडी स्थित एक गोदाम से डेढ़ टन प्रतिबंधित प्लास्टिक व डिपोजल सामग्री जब्त
इंदौर : शहर को अमानक, प्रतिबंधित तथा सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करने के उददेश्य से […]
October 22, 2019 सम्मान, संगीत और संवाद की संध्या 23 को इंदौर : शास्त्रीय संगीत के संवर्धन और संरक्षण में सक्रिय संस्था संगीत गुरुकुल का पहला […]
January 24, 2022 गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शहीद जितेंद्र कुमार के परिजनों का होगा सम्मान
इंदौर : संस्था सेवा सुरभि, जिला प्रशासन, इंदौर पुलिस एवं नगर निगम की सहभागिता में चल […]
June 26, 2021 चांदी के सिंहासन और मुकुट से सुशोभित होंगे खजराना गणेश
इंदौर : खजराना के गणेशजी अब चांदी के सिंहासन और चांदी के मुकुट से सुशोभित हो सकेंगे। […]
August 10, 2025 सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में पाई गई भारी बदइंतजामी
कैंसर व अन्य बीमारियों इलाज में कारगर महंगी दवाइयों के रखरखाव में बरती जा रही गंभीर […]