इंदौर : हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही लाखों रुपए कीमत की अवैध शराब, थाना कनाडिया पुलिस ने की बरामद की है।घटना में प्रयुक्त हुंडई एक्सेंट कार सहित 01आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
थाना कनाड़िया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर झलारिया तिराहा के पास, ए बी रोड बायपास पास पर एक हुंडई एक्सेंट कार क्रमांक DL1ZB 4718 में हरियाणा से अवैध रूप से तस्करी करके लाई जा रही अंग्रेजी शराब की 10 पेटी बरामद की। पुलिस ने हुंडई एक्सेंट कार में सवार आरोपी मनोज कुमार पिता हरिश्चंद्र शेरावत उम्र 38 साल निवासी इंद्रपुरम गाजियाबाद (उ. प्र.) को गिरफ्तार कर हुंडई कार भी जब्त कर ली । अंग्रेजी शराब में रेड लेबल, एब्सोल्यूट वोदका,ब्लैक एंड व्हाइट तथा रॉयल स्टेग जैसे ब्रांड शामिल हैं।बरामद शराब की कुल मात्रा 90 लीटर होकर कीमत लग.ढाई लाख रु बताई गई है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी से उक्त अवैध शराब के स्रोत एवं डिलीवरी के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है।
Related Posts
July 11, 2021 स्व. लक्ष्मण सिंह गौड़ की याद में सीएम शिवराज ने रोपा पौधा, विभिन्न स्थानों पर रोपे गए हजारों पौधे
इंदौर : रविवार को अल्प प्रवास पर इंदौर आए मुख्यमंत्री चौहान ने ब्रह्मलीन पूर्व शिक्षा […]
June 10, 2021 पेट्रोल पंप पर डकैती की योजना बना रहे 7 आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद
इंदौर : डकैती की योजना बनाते 07 आरोपी थाना खजराना पुलिस की गिरफ्त में आए हैं।पकड़े गए […]
June 16, 2022 बीजेपी ने निर्धारित मापदंडों का पालन कर कार्यकर्ताओं को टिकट दिए हैं- शिवराज
भोपाल : विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी, सबसे अलग पार्टी है। पार्टी विथ डिफरेंस के […]
June 28, 2025 अलौकिक पुष्प बंगले में विराजित होकर प्रभु वेंकटेश ने दिए दर्शन
श्री ब्रम्होत्सव एवं रथयात्रा महोत्सव 2025 ।
डायमंड जारदोसी से हस्त निर्मित रेशमी […]
February 14, 2021 केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से मिले सांसद लालवानी, इंदौर में टेक्सटाइल पार्क स्थापित करने की मांग की।
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने शहर में टेक्सटाइल पार्क बनवाने हेतु केंन्द्रीय कपड़ा […]
June 19, 2020 राज्यसभा के चुनाव में मप्र से बीजेपी को दो और कांग्रेस को एक सीट भोपाल : मप्र से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए हुए चुनाव में दो सीटें बीजेपी और एक […]
March 11, 2025 चारधाम यात्रा के लिए फिलहाल पंजीयन नहीं
11 मार्च से प्रारंभ होना थे पंजीयन।
नई दिल्ली: पहली चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन […]