इंदौर: मप्र के सीएम कमलनाथ ने सोमवार को संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य भेंट की। सीएम बनने के बाद उनकी पीएम मोदी से यह पहली भेंट थी। पीएम मोदी ने मप्र की कमान संभालने पर कमलनाथ को बधाई दी। लगभग आधे घंटे चली मुलाकात में सीएम कमलनाथ ने मप्र के माइनिंग लीज अनुदान पात्रता से जुड़े मामलों में जल्द निर्णय लेने का आग्रह पीएम मोदी से किया। ऐसे करीब 27 मामले केंद्र सरकार के पास लंबित हैं। सीएम कमलनाथ ने अर्थव्यवस्था के विकास और रोजगार सृजन के लिए खनन क्षेत्र के महत्व को लेकर भी प्रधानमंत्री से चर्चा की। बताया जाता है कि सीएम कमलनाथ ने खनिज संसाधनों के आवंटन के अधिकारों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए पीएम मोदी की सराहना भी की।
आपको बता दें की सीएम कमलनाथ फिलहाल दिल्ली प्रवास पर हैं। वे पार्टी नेताओं के अलावा केंद्रीय मंत्रियों से मुलाक़ात कर मप्र से जुड़ी योजनाओं को हरी झंडी देने और वित्तीय संसाधन मुहैया कराने की अपील कर रहे हैं।
Related Posts
October 2, 2023 समाजसेवी मदन परमालिया विद्यादेवी कक्कड़ स्मृति सम्मान से सम्मानित
इंदौर : अमराई वरिष्ठ नागरिक परामर्श एवं कल्याण संघ द्वारा एक अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय […]
November 10, 2021 मेरा सम्मान, साधारण तरीके से राजनीति करने वालों का सम्मान है- सुमित्रा ताई
इंदौर : पद्म विभूषण सम्मान मिलने के बाद बुधवार शाम इंदौर पहुंची सुमित्रा महाजन का […]
June 21, 2021 टीकाकरण को लेकर लोगों ने दिखाया भारी उत्साह, 2 लाख के करीब पहुंची वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या
इंदौर : प्रदेशव्यापी अभियान के तहत इंदौर जिले में भी सोमवार से टीकाकरण का महाअभियान […]
September 30, 2022 जबलपुर में वकील की खुदकुशी पर भड़का आक्रोश, हाईकोर्ट परिसर में हिंसा और आगजनी
जबलपुर : शुक्रवार को हाईकोर्ट के एक वकील द्वारा की गई खुदकुशी पर भारी हंगामा खड़ा हो […]
September 19, 2021 एसपीसी कैडेट्स को पुलिस की कार्यप्रणाली व ट्रैफिक नियमों से कराया गया अवगत
इंदौर : स्टूडेंट- पुलिस कैडेट्स योजना के तहत विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण के माध्यम से […]
February 20, 2025 सिटी बस ड्राइवर व सुपरवाइजर पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी पकड़ाए
इंदौर : सिटी बस ड्राइवर और सुपरवाइजर पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले अज्ञात आरोपियों […]
August 5, 2023 स्व.शर्मा को निर्दोष बताकर व्यापमं कांड को फिर जिंदा कर दिया विजयवर्गीय ने
🔹चुनावी चटखारे/कीर्ति राणा🔹
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पीठ पर विश्वास भरा हाथ […]