इंदौर : मप्र के कृषि मंत्री कमल पटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को नाग और दिग्विजय सिंह को सपेरे की संज्ञा दी है। उनका कहना है कि दिग्विजय सिंह ने सपेरा बनकर नाग कमलनाथ को निपटा दिया। उन्होंने दिग्विजय सिंह के आरएसएस को दीमक बताने वाले बयान पर भी पलटवार करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह वो दीमक हैं, जो कांग्रेस को खा गए और कांग्रेस वो दीमक है जो देश को खा गई।
मंत्री कमल पटेल ने रेसीडेंसी कोठी इंदौर में पत्रकार वार्ता के दौरान यह बयान दिया।
कांग्रेस ने कर्ज माफी के नाम पर किया धोखा।
कृषि मंत्री कमल पटेल ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने कर्ज माफी के नाम पर झूठ बोलकर 2018 में सत्ता तो हासिल कर ली पर किसी किसान का कर्जा माफ नहीं हुआ। किसानों के साथ धोखाधड़ी की गई। यहां तक कि किसानों की फसल बीमा का प्रीमियम भी कमलनाथ सरकार ने नहीं भरा। बाद में बीजेपी की सरकार बनाने पर सीएम शिवराज ने उक्त प्रीमियम की राशि भरी। उन्होंने कहा कि 15 माह की कांग्रेस सरकार ने किसानों के साथ छलावे के अलावा कुछ नहीं किया।
Related Posts
June 23, 2021 उज्जैन में सरकारी अधिकारी- कर्मचारियों को वैक्सीन लगवाने पर ही मिलेगा वेतन
उज्जैन : 31 जुलाई तक शत- प्रतिशत शासकीय सेवक टीकाकरण करवाना सुनिश्चित करें,जुलाई का […]
January 8, 2023 वाइल्ड लाइफ टूरिज्म से स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार
पर्यटक पालपुर कुनो में फरवरी माह से कर सकेंगे चीता दर्शन- मुख्यमंत्री […]
January 26, 2022 देश की आजादी में मप्र का भी अहम योगदान, क्रांतिकारियों की स्मृति में बनाए जा रहे स्मारक- शिवराज
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में […]
February 11, 2024 बीते 5 साल रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के थे : प्रधानमंत्री मोदी
नई दिल्ली : संसद के बजट सत्र के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मौजूद सभी […]
June 7, 2019 बिजली कटौती के खिलाफ भाजयुमो का जंगी प्रदर्शन इंदौर: भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती का कड़ा विरोध करते हुए […]
March 5, 2021 महाशिवरात्रि पर 25 हजार लोगों को ही महाकाल मंदिर में ऑनलाइन पंजीयन के जरिए दर्शन की मिलेगी अनुमति
ऑनलाइन, एप अथवा टोल फ्री नंबर पर प्री बुकिंग करवाई जा सकेगी।
प्री बुकिंग कराने वाले […]
November 9, 2022 हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाया प्रभु वैंकटेश का दरबार
भक्तों ने भगवान के साथ मनाई दीपावली।
प्रभु पधारे धरा पर भक्तों के साथ दीपावली […]