ऑनलाइन, एप अथवा टोल फ्री नंबर पर प्री बुकिंग करवाई जा सकेगी।
प्री बुकिंग कराने वाले दर्शनार्थियों को ही प्रवेश मिलेगा।
प्री बुकिंग 5 मार्च से खुलेगी।
उज्जैन : महाशिवरात्रि पर्व महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन में 11 मार्च को मनाया जाएगा ।इस अवसर पर कोविड से उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए दर्शनार्थियों की संख्या को 25 हजार तक सीमित करने का निर्णय लिया गया है । दर्शनार्थी ऑनलाइन बुकिंग करवा कर ही दर्शन कर सकेंगे। ऑनलाइन बुकिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर की वेबसाइट www.mahakaleshwar.nic.in, मोबाइल ऐप shree mahakaleshwar jyotirling ujjain एवं टोल फ्री नंबर 18002331008 पर करवाई जा सकती है। ऑनलाइन बुकिंग 5 मार्च से खुलेगी।
पंजीयन के बाद ही मिलेगा मन्दिर में प्रवेश।
कलेक्टर एवं अध्यक्ष श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति आशीष सिंह ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग के द्वारा निर्धारित समय पर पंजीयन के बाद ही दर्शनार्थियों को महाकाल मंदिर परिसर में आना होगा।वहां मोबाइल नंबर व पंजीयन का सत्यापन कर दर्शनार्थियों को मंदिर में दर्शन हेतु प्रवेश दिया जाएगा ।दर्शनार्थियों का किसी भी स्थिति में पूर्व पंजीयन अथवा प्री बुकिंग के बिना प्रवेश संभव नहीं हो सकेगा। कलेक्टर ने दर्शनार्थियों से आह्वान किया है कि वे प्री बुकिंग करवा कर ही मंदिर परिसर में दर्शन के लिए आए ।
Related Posts
July 19, 2024 इंदौर के आसपास ड्रोन की मदद से किया जा रहा बीजारोपण
सांसद लालवानी की पहल पर ड्रोन की मदद से किया जा रहा पीपल के बीजों का रोपण।
इंदौर : […]
March 18, 2022 बिना पीएम शव ले जाने नहीं दिया तो डॉक्टरों के साथ की मारपीट, 6 आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : एमवाय अस्पताल में डॉक्टरों और मरीजों के परिजनों के बीच आए दिन विवाद की घटनाएं […]
March 12, 2021 बालाघाट से इंदौर आ रही बस छिंदवाड़ा के पास खाई पलटी, दो यात्रियों की मौत, 24 घायल
बैतूल : बालाघाट से इंदौर आ रही निजी ट्रेवल्स की बस बैतूल- छिंदवाड़ा बॉर्डर पर मैनिखापा […]
April 17, 2019 जीतू के नाम पर कमलनाथ का वीटो, पंकज पर लगाया दांव इंदौर: आखिर लम्बी जद्दोजहद के बाद कांग्रेस ने इंदौर से पंकज संघवी को अपना प्रत्याशी […]
December 1, 2020 लगातार 9 वे दिन मिले 5 सौ से अधिक संक्रमित, 3 मरीजों की जिंदगी पर लगा विराम
इंदौर : कोरोना संक्रमण का फैलाव लगातार हो रहा है।बीते 9 दिनों के आंकड़े देखें तो 5 सौ से […]
May 13, 2023 मालवा उत्सव में तेलंगाना के बोनालु नृत्य की रही धूम
कला कार्यशाला में लिप्पन आर्ट सिखाया गया।
इंदौर : मालवा उत्सव में कला, संस्कृति के […]
July 27, 2024 इंदौर नगर निगम को डिजिटल बनाने के लिए हैकथान का आयोजन।
79 से अधिक यूनिवर्सिटी/कॉलेज के 500 विद्यार्थी हुए शामिल।
आगामी 3 दिन तक लगातार नगर […]